होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब एक जर्नलिस्ट ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या...
जब एक जर्नलिस्ट ने पत्नी की हत्या कर की आत्महत्या...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक जर्नलिस्ट ने अपनी बीमार पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली है। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी भी लम्बे समय से बीमार थी। हालांकि यह घटना गुरुवार को घटी, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
मध्य प्रदेश के छतरपुर में एक जर्नलिस्ट ने अपनी बीमार पत्नी की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगा ली है। जानकारी के मुताबिक उसकी पत्नी भी लम्बे समय से बीमार थी। हालांकि यह घटना गुरुवार को घटी, लेकिन इसका खुलासा शुक्रवार देर रात हुआ।
थाना प्रभारी अरविंद कुजूर के मुताबिक, जर्नलिस्ट श्रीकांत शर्मा (40) अपनी पत्नी प्रियंका के साथ सन सिटी कॉलोनी में एक किराये के मकान में रहता था। वहीं पास में दूसरी कॉलोनी में श्रीकांत और प्रियंका के परिजन रहते हैं। पिछले दो दिनों से श्रीकांत का मोबाइल बंद पड़ा था और इस बीच अपने ऑफिस भी नहीं गया था। शुक्रवार शाम प्रियंका की मां माया शुक्ला उसे ढूंढते हुए घर आई। जब अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला, तो उन्होंने खिड़की से झांककर अंदर देखा। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। श्रीकांत पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने फौरन पुलिस को जानकारी दी।
शुक्रवार देर रात मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि, कमरे में पलंग पर प्रियंका का शव पड़ा पड़ा हुआ था। वह बेहद कमजोर नजर आ रही थी। पुलिस का अंदेशा है कि श्रीकांत ने घटनावाले दिन प्रियंका के साथ बेरहमी से मार-पीट की होगी। दीवार पर खून के छींटे लगे हुए थे। माना जा रहा है श्रीकांत ने प्रियंका का सिर जोर से दीवार से मारा होगा। इससे उसकी दायीं आंख बाहर निकल आई थी। उसकी पीट भी काली पड़ी हुई थी और प्रियंका को मारने के बाद श्रीकांत ने खुद भी फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। शनिवार को दोनों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गईं।
श्रीकांत वर्ष, 2000 तक नवभारत अखबार (ग्वालियर) के लिए छतरपुर में जर्नलिस्ट रहा। उसके बाद श्रीकांत ने छतरपुर से अपना खुद का अखबार शशि चन्द्रदर्शन शुरू किया था इस बीच पत्नी और उसका पारिवारिक विवाद भी रहा पत्नी की तरफ से दहेज़ एक्ट का मामला भी दर्ज कराया गया था जिससे वह काफी परेशान रहता था। पति पत्नी के झगड़े में बूढ़े मां-बाप भी परेशान रहते थे। उन पर भी बहू मामला दर्ज करा चुकी थी। परेशान हो बूढ़े हो चुके रिटायर्ड प्रोफेसर पिता और मां अलग रहने का मन बना लिया और बहू-बेटे को अलग रहने को कहा, तब बेटे और बहू ने मिलकर झगड़ा किया था। अकसर दोनों के बीच मारपीट भी होती रहती थी, इसके बाद वह कुछ समय के लिए अचानक छतरपुर से गायब हो गया था, परिजनों के मुताबिक, श्रीकांत रायपुर (छत्तीसगढ़) में एक अखबार में जॉब करने लगा। महीनेभर पहले वो वापस छतरपुर आया था। इसके बाद वो एक स्थानीय दैनिक अखबार उत्कर्ष जगत में काम कर रहा था। वहीँ श्रीकांत की सास और मृतका की मां माया शुक्ला भी आरोपों की बौछार कर रही हैं।
प्रारंभिक पड़ताल में सामने आया है कि, प्रियंका ने श्रीकांत के परिजनों पर दहेज एक्ट का केस दर्ज कराया था। इसके बाद यह कपल अपनी फैमिली से अलग रहने लगा था। इनकी 10 साल पहले शादी हुई थी। लेकिन कोई बच्चा नहीं था। प्रियंका पिछले एक साल से गंभीर रूप से बीमार थी। पुलिस की जांच-पड़ताल में सामने आया है कि, श्रीकांत के मझले भाई ने भी 7-8 साल पहले पत्नी सहित सुसाइड कर लिया था। श्रीकांत के अभी एक बड़े भाई हैं। पिता रामकृपाल का 6 महीने पहले निधन हो चुका है।
बताया जा रहा है कि श्रीकांत कलम का धनि व्यक्ति था पर जब से उसकी शादी हुई तभी से उसकी जिंदगी में भूचाल सा आ गया था। वहीँ घटना का कारण पारिवारिक कलह माना जा रहा है। कि श्रीकांत उसका ठीक से इलाज नहीं करा पा रहा था। श्रीकांत शराब पीने का आदी भी हो गया था।
टैग्स