होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब नए सफर पर निकले पत्रकार पूरन चंद्र जोशी
अब नए सफर पर निकले पत्रकार पूरन चंद्र जोशी
‘एबीपी न्यूज’ में करीब डेढ़ साल की पारी खेलने के बाद पत्रकार पूरन चंद्र जोशी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
‘एबीपी न्यूज’ में करीब डेढ़ साल की पारी खेलने के बाद पत्रकार पूरन चंद्र जोशी ने यहां से गुडबाय बोलकर ‘रिपब्लिक भारत’ चैनल के रूप में नई मंजिल तलाश ली है। यहां उन्होंने बतौर सीनियर करेसपॉन्डेंट जॉइन किया है।
‘एबीपी न्यूज’ के साथ पूरन जोशी ने अपना सफर जून 2017 में शुरू किया था और एसोसिएट प्रड्यूसर के पद पर काम कर रहे थे। पूरन जोशी कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं। ‘एबीपी न्यूज’ से पहले वह करीब चार साल (अप्रैल 2013-मई 2017) तक ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एसोसिएट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।
इसके अलावा वह ‘ZEE NEWS LTD’ और ‘साधना न्यूज’ चैनल में भी असिस्टेंट प्रड्यूसर के पद पर काम कर चुके हैं। पूरन ने प्रादेशिक हिंदी न्यूज चैनल पंजाब टुडे (हिमाचल न्यूज) से इंटर्न करने के बाद करीब दो साल (जुलाई 2008-सितंबर 2010) तक ‘आजाद न्यूज’ में बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर भी काम किया है।
उत्तराखंड के मूल निवासी पूरन जोशी ने नैनीताल की कुमाऊं यूनिवर्सिटी से इतिहास में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली के टेक वन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन से मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है।
टैग्स पूरन चंद्र जोशी