होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / इंडिया न्यूज को बाय बोल पत्रकार मुकेश कुमार ने तलाशी नई मंजिल
इंडिया न्यूज को बाय बोल पत्रकार मुकेश कुमार ने तलाशी नई मंजिल
पत्रकार मुकेश कुमार ने ‘इंडिया न्यूज’ में अपनी पारी को विराम दे दिया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकार मुकेश कुमार ने ‘इंडिया न्यूज’ में अपनी पारी को विराम दे दिया है। वह बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर (प्रोग्रामिंग) यहां पर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे। उन्होंने अपना नया सफर अब ‘Zee’ ग्रुप के साथ शुरू किया है। उन्हें बतौर प्रड्यूसर (प्रोग्रामिंग) ‘ZEE MP/CG’ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अपने पत्रकारीय करियर में मुकेश कुमार कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। नोएडा में ‘सहारा समय’ नेशनल न्यूज से इंटर्न करने के बाद उन्होंने ‘Mera kisaan foundation’ नामक एक एनजीओ में पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के तौर पर काम शुरू किया। इसके बाद वह ‘खबर फास्ट’ न्यूज चैनल के साथ जुड़ गए और बतौर असिस्टेंट प्रड्यूसर अपनी जिम्मेदारी संभाली।
बाद में ‘खबर फास्ट’ से अपनी पारी को विराम देकर मुकेश कुमार ने बतौर प्रड्यूसर ‘सिटीजन वॉइस’ न्यूज चैनल के साथ अपना नया सफर शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने यहां से भी अलविदा कहकर ‘इंडिया न्यूज’ के साथ काम शुरू कर दिया था।
राजस्थान में सीकर जिले के मूल निवासी मुकेश कुमार ने बीकानेर विश्वविद्यालय, से ग्रेजुएशन करने के बाद ‘जैन टीवी’ के एजुकेशनल वेंचर ‘नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एकेडमी’ से मीडिया और मास कम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके अलावा उन्होंने हिसार की गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स की डिग्री ली है।
टैग्स मुकेश कुमार