होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नौकरी वाली पत्रकारिता को मेघ सिंह यादव ने कहा अलविदा...
नौकरी वाली पत्रकारिता को मेघ सिंह यादव ने कहा अलविदा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। हिंदी दैनिक अखबार ‘आईनेक्स्ट’ में लंबी पारी खेलने के बाद पत्रकार मेघ सिंह यादव ने ग्रुप को अपना इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वे एक महीने के नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 7 अगस्त को उनका यहां आखिरी दिन होगा। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि उ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
हिंदी दैनिक अखबार ‘आईनेक्स्ट’ में लंबी पारी खेलने के बाद पत्रकार मेघ सिंह यादव ने ग्रुप को अपना इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल वे एक महीने के नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं और 7 अगस्त को उनका यहां आखिरी दिन होगा। समाचार4मीडिया से इस खबर की पुष्टि उन्होंने खुद की। कुछ महीने पहले उनका ट्रांसफर आगरा से देहरादून कर दिया गया था।
उन्होंने बताया कि यहां से अलविदा कहने के बाद लॉ कॉलेज में पढ़ाएंगे और खबरों की दुनिया से भी उनका नाता जुड़ा रहेगा। वे अब आगरा की आवाज डॉट कॉम (agrakiawaj.com) के संपादक के तौर पर काम करेंगे।
उन्होंने आगे कहा, ‘अपनी जीवन संगिनी योग गुरु सरोज का मैं बहुत ऋणी हूं। सरोज ने खबरों की दुनिया के साथ मेरी पुरानी दोस्ती को देखते हुए न्यूज पोर्टल ‘आगरा की आवाज’ शुरू किया है और इसके जरिए वे अब मजबूती से ‘आगरा की आवाज’ उठाएंगे ।
पत्रकार मेघ सिंह ने पत्रकारिता में अपने करियर की शुरुआत सांध्य दैनिक ‘ताज टाइम्स’ से की। इसके बाद उन्होंने एक साप्ताहिक अखबार के साथ काम किया। वे मेरठ से निकलने वाले सांध्य दैनिक ‘मेरठ समाचार’ से भी जुड़े रहे। इसके बाद वे हिन्दुस्तान के आगरा एडिशन से जुड़ गए और यहां की शुरुआती टीम का हिस्सा बनें। करीब दो साल तक काम करने के बाद उन्होंने ‘आईनेक्स्ट’ के ही आगरा एडिशन का दामन थाम लिया और यहां आठ साल तक अपनी सेवाएं दी।
पत्रकार मेघ सिंह का योगदान कई समाजिक कार्यों में भी रहा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स