होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / नेताओं के झगड़े में न्यूज चैनल के पत्रकार को भारी पड़ गया ‘ये काम’
नेताओं के झगड़े में न्यूज चैनल के पत्रकार को भारी पड़ गया ‘ये काम’
कवरेज के लिए गए पत्रकारों को कोसना और उन्हें निशाना बनाना अब फैशन हो गया...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
पत्रकारों को कोसना, उन्हें निशाना बनाना अब फैशन हो गया है। छत्तीसगढ़ में अपनी हार के लिए भाजपा भी शायद पत्रकारों को कुसूरवार मानने लगी है। यही वजह है कि उसके कार्यकर्ताओं ने भरी सभा में एक पत्रकार के साथ न केवल मारपीट की, बल्कि उसे काफी देर तक बंधक भी बनाये रखा।
इतना ही नहीं, पत्रकार ने भाजपा कार्यकर्ताओं के हंगामे का जो विडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड किया था, उसे भी जबरन डिलीट करवा दिया गया। इस घटना को लेकर राज्य के पत्रकारों में भाजपा के खिलाफ रोष है। सोशल मीडिया पर भी पत्रकार भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछ रहे हैं।
वरिष्ठ पत्रकार और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार विनोद वर्मा ने भी भाजपा नेतृत्व को कठघरे में खड़ा किया है। उन्होंने इस संबंध में एक के बाद एक दो ट्वीट किये हैं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स का अच्छा खासा समर्थन मिल रहा है।
विनोद वर्मा ने अपने पहले ट्वीट में कहा है ‘छत्तीसगढ़ में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने अपने दफ्तर में घेरकर एक पत्रकार को पीट दिया। कारण यह कि वह पत्रकार भाजपा के झगड़े का विडियो रिकॉर्ड कर रहा था। वीडियो भी डिलीट करवा दिया। इनसे कहो कि अभिव्यक्ति की आज़ादी ख़तरे में है तो बुरा मान जाते हैं’। इसके बाद अपने दूसरे ट्वीट में उन्होंने सीधे अमित शाह और नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए उन पर निशाना साधा। विनोद वर्मा ने लिखा ‘छत्तीसगढ़ में कहावत है कि जैसा जैसा घर द्वार, वैसा ही दरवाज़ा और जैसे जैसे माई-बाप वैसे ही बच्चे। एक पत्रकार की भाजपा दफ़्तर में पिटाई क्या @AmitShah और @narendramodi के नेतृत्व पर टिप्पणी नहीं है’? विनोद के ट्वीट के जवाब में पत्रकार अजीत कुमार शर्मा ने लिखा है ‘बीजेपी के आला नेता भी कभी इसी दफ्तर में कूटे गए थे,जान बचाकर भागना पड़ा था। ऐसे में पत्रकार वाली घटना पर इनसे टिप्पणी की उम्मीद बेमानी है’।
विनोद शर्मा के ट्वीट पर कई नेताओं ने भी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कांग्रेस नेता विकास तिवारी ने ट्वीट किया है ‘आप को जबरिया जेल भेजा @aniljaindr ने पत्रकारों को कांग्रेसी कहा अब पत्रकारों को मारा तो ये ही है आरएसएस भाजपा के संस्कार।’ इसी तरह राधा राजपाल ने कहा है, ‘दुखद घटना बीजेपी वालों पत्रकारों की कोई कदर नहीं है।’
टैग्स पत्रकार