होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मातृश्री अवॉर्ड से नवाजे गए ये पत्रकार, देखें पूरी लिस्ट...
मातृश्री अवॉर्ड से नवाजे गए ये पत्रकार, देखें पूरी लिस्ट...
समाचार4मीडिया ब्यूरो पत्रकारिता और कला क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले मातृश्री मीडिया पुरस्कार से कई पत्रकारों को नवाजा गया है। इस मोके पर देश के तमाम पत्रकारो को भी मातृ श्री अवॉर्ड से केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने सम्मानित किया। इस बार इसमें नीरजा फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड दिया गया। गया।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो पत्रकारिता और कला क्षेत्र में सराहनीय प्रदर्शन के लिए दिए जाने वाले मातृश्री मीडिया पुरस्कार से कई पत्रकारों को नवाजा गया है। इस मोके पर देश के तमाम पत्रकारो को भी मातृ श्री अवॉर्ड से केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नक़वी ने सम्मानित किया। इस बार इसमें नीरजा फ़िल्म को बेस्ट फ़िल्म का अवॉर्ड दिया गया। गया। मातृश्री पुरस्कार समिति की ओर 41वें मातृश्री मीडिया पुरस्कारों से कई पत्रकारों को सम्मानित किया गया। ये सम्मान पाने वालो पत्रकारों में पीटीआई के वरिष्ठ छायाकार कमल किशोर, पीटीआई-भाषा के वरिष्ठ पत्रकार उमेश सिंह, आजतक से रवीश पाल, इंडिया न्यूज़ से अजीत श्रीवास्तव, सहारा से विजय रॉय, नवभारत टाइम्स की कात्यायनी उप्रेती, पंजाब केसरी दिल्ली के भरत कपूर, दैनिक हिन्दुस्तान के संजय कुशवाहा, दैनिक जागरण के संतोष कुमार शर्मा, अमर उजाला के छायाकार विवेक निगम, पायनियर के प्रमोद सिंह, न्यू इंडियन एक्सप्रेस के सुमित कुमार सिंह, मिलेनियम पोस्ट से अनूप वर्मा, एएनआई से सुशील बत्रा, इंडिया टीवी से शुभम शंखधर, उत्तर बंगा संवाद से प्रसेनजीत दास गुप्ता, सियासी उफ़क़ से तनवीर अहमद, अमर वाणी से दिनेश जोशी, साधना समाचार से सतीश जैन,दिल्ली उप टू डेट से नरेन्दर धवन, सनस्टार से ओंकारेश्वर पांडेय, यूएनआई के निखिल व्यास और यूएनआई-वार्ता के अजय विश्वकर्मा, यूएनआई उर्दू के सईद अंजुम, जेके न्यूज़ चैनल और गुलिस्तान न्यूज़ के पत्रकार ताबिश कमाल शामिल है। इस मोके पर पंजाब केसरी के निदेशक आदित्य नारायण चोपड़ा, सुखबीर शरण अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, जनसत्ता के पॉलिस्टिकल संपादक नरेन्दर भंडारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे
टैग्स