होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब नई भूमिका में नजर आएंगे पत्रकार आशुतोष यादव

अब नई भूमिका में नजर आएंगे पत्रकार आशुतोष यादव

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष यादव अब पत्रकारिता से इतर नई भूमिका में नजर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष यादव अब पत्रकारिता से इतर नई भूमिका में नजर आएंगे। दरअसल, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया (प्रसपा) ने आशुतोष यादव को मीडिया प्रभारी की नई जिम्मेदारी दी है। प्रसपा के मीडिया विंग के इंचार्ज की आधिकारिक घोषणा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने की है।

आशुतोष लगभग दो दशक से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। मूलरूप से कानपुर निवासी यादव ने सीएसजेएम यूनिवर्सिटी कानपुर से ग्रेजुएशन व पीजी करने के बाद स्थानीय स्तर पर पत्रकारिता की शुरुआत की थी।

वर्ष 2001 में दिल्ली की ओर रुख कर जी न्यूज से नई पारी की शुरुआत करने के बाद, डीडी न्यूज, ईटीवी,  क्राइम बेस्ड शो इंडिया मोस्ट वांटेड, सहारा समय एमपी-छत्तीसगढ़ में सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग व प्रोग्रामिंग दोनों के साझा अऩुभव के साथ राजनीतिक विश्लेषक रूप में अपनी जगह बनाई।

जानकारी के मुताबिक, आशुतोष प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के बेहद करीबी लोगों में शुमार हैं। वे पार्टी के गठन के समय से ही जुड़कर पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार को लेकर सक्रिय हैं।

टैग्स पत्रकार आशुतोष यादव
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

8 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

9 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

10 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

13 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

13 hours ago

बड़ी खबरें