होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...सिर्फ इसलिए जानी-मानी टीवी जर्नलिस्ट अप्सरा रेड्डी को सेना के जहाज में नहीं मिली एंट्री
...सिर्फ इसलिए जानी-मानी टीवी जर्नलिस्ट अप्सरा रेड्डी को सेना के जहाज में नहीं मिली एंट्री
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश में ट्रांसजेंडर्स की लाइफ भले ही बदल रही है, लेकिन आज भी लोग उन्हें अलग नजर से देखते हैं। जानी-मानी टीवी जर्नलिस्ट और होस्ट अप्सरा रेड्डी ने भारतीय नौ सेना पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। दरअसल उन्होंने यह उस घटना के बाद लगाया जब उन्हें एक
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश में ट्रांसजेंडर्स की लाइफ भले ही बदल रही है, लेकिन आज भी लोग उन्हें अलग नजर से देखते हैं। जानी-मानी टीवी जर्नलिस्ट और होस्ट अप्सरा रेड्डी ने भारतीय नौ सेना पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। दरअसल उन्होंने यह उस घटना के बाद लगाया जब उन्हें एक जंगी-जहाज पर सिर्फ इस लिए नहीं चढ़ने दिया गया, क्योंकि वे एक ट्रासजेंडर हैं। ये घटना चेन्नई पोर्ट की है।
अप्सरा ने खुद अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए इस बात का खुलासा किया है। अप्सरा के मुताबिक चेन्नई पोर्ट पर खड़े एक जंगी जहाज में यह कहते हुए नहीं चढ़ने दिया गया कि यहां ट्रांसजेंडर्स वर्जित हैं।
उन्होंने लिखा, ‘एक दोस्त ने युद्ध पोत पर होने वाले डिनर के लिए मुझे इनवाइट किया था। सब कुछ ठीक था और मेरी आईडी में मुझे फीमेल बताया गया था, मगर गेट पर खड़े सिक्योरिटी मैन ने मुझे ट्रांसजेंडर बताते हुए अंदर नहीं जाने दिया। मैं इसपर लड़ाई नहीं करना चाहती मगर क्या भारतीय सेना इसी तरह से पेश आती है?’
अपने साथ हुए इस वाकये का जिक्र अप्सरा ने एक इंटरव्यू के दौरान किया। एक इंटरव्यू में अप्सरा रेड्डी ने कहा, ‘हम कार से आए। सीआईएसएफ के अफसर ने हमारा स्वागत किया। लेकिन जहाज के गेट पर पहुंचते ही सिक्योरिटी मैन, जिसका नाम शुभ था उसने मुझे रोक दिया। उसने कहा कि मैं अंदर नहीं जा सकती। मैंने वजह पूछी तो उसने बताया कि शिप में ट्रांसजेंडर के प्रवेश पर रोक है। फिर मैंने कुछ नहीं कहा और थैंक्यू कहकर लौट गई।’
गौरतलब है कि अप्सरा रेड्डी महिला दिवस पर भाजपा से जुड़ गईं थीं। वह कई बड़े अखबारों और टीवी चैनलों के साथ काम चुकी हैं। अप्सरा का जन्म लड़के के तौर पर हुआ, लेकिन उन्होंने अपना सेक्स चेंज कराकर लड़की बन गई।
अप्सरा ने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिलनाडु के चेन्नई से की। बाद में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मोनाश यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन किया। इसके बाद उन्होंने लंदन के सिटी यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्टिंग में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया।
पढ़ाई पूरी करने के बाद अप्सरा ने यूनिसेफ जॉइन किया और पूरे तमिलनाडु में हेल्थ कैंपेन लॉन्च किया। बाद में बीबीसी और कॉमनवेल्थ सेक्रिटेरिएट के अलावा इंडिया के कई न्यूज पेपर्स के साथ काम किया। इसके साथ-साथ वो वुमन्स एम्पावरमेंट, करप्शन और महिलाओं पर होने वाली घरेलू हिंसा के खिलाफ आवाज उठाती रहीं।
इस साल वुमन्स डे के दिन अप्सरा ने बीजेपी जॉइन की और पार्टी ने उन्हें स्पोकपर्सन बनाया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स