होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...इस तरह 5 पत्रकारों को उतारा गया मौत के घाट, जारी किया गया विडियो

...इस तरह 5 पत्रकारों को उतारा गया मौत के घाट, जारी किया गया विडियो

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक बार फिर बर्बरता की मिसाल पेश करते हुए एक विडियो जारी किया है जिसमें सीरिया के पांच पत्रकारों की हत्या करते हुए दिखाया गया है। विडियो में एक पत्रकार को ल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

कुख्यात आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक बार फिर बर्बरता की मिसाल पेश करते हुए एक विडियो जारी किया है जिसमें सीरिया के पांच पत्रकारों की हत्या करते हुए दिखाया गया है।

विडियो में एक पत्रकार को लोहे की रैलिंग से बंधा दिखाया गया है। उसके गले में विस्फोटक से भरा कैमरा लटक रहा है। कुछ ही पल में विस्फोट से उसके परखच्चे उड़ गए। वहीं दूसरे पत्रकार को भी इसी तरह मारा लेकिन उसके गले में लैपटॉप लटका हुआ था।

इस विडियो को प्रोफेशनल अंदाज में शूट किया गया है, वीडियो में एक-एक करके हर पत्रकार का परिचय कराया जाता है, फिर खुद पत्रकार को ये कबूलते दिखाया गया है उन्हें किस बात के लिए आईएसआईएस सजा दे रहा है, यही नहीं पत्रकारों के बयान का नाट्य रूपांतरण तक किया गया है।

डेलीमेल के अनुसार तीसरे पत्रकार को लोहे के दरवाजे से बांधकर लोहे की जंजीर से उसका गला घोंट दिया। वहीं चौथे पत्रकार की चाकू से गले पर वार करते जबकि पांचवें पत्रकार का एक धारदार हथियार से गला काटते दिखाया गया है।

विडियो में पत्रकारों पर आईएस के खिलाफ कार्रवाई करने, किसी अन्य दलों के साथ संपर्क करने और धनप्राप्त करने सहित कई आरोप लगाए गए।

विडियो में आईएस का अनुवादक को जेहादियों और अल्लाह केदुश्मनों के खिलाफ रिपोर्टिंग करने वाले पत्रकारों को चेतावनी देते और यह कहते हुए दिखाया गया किआईएस ऐसे पत्रकारों को निशाना बनायेगा भले ही वह यूरोप में रहते हों।

ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन के अनुसार सीरियाई पत्रकारों को पिछले वर्ष अक्टूबर में आईएस ने उस समय बंधक बना लिया था, जब वे पूर्वी सीरियाई शहर दीर अल-जोर एक कार्यक्रम के कवरेज के लिए गए थे और बाद में दिसम्बर में उनकी हत्या कर दी गई। आईएस ने इन पत्रकारों की हत्या का विडियो अब जारी किया है। संगठन के मुताबिक, पांचो पत्रकारों के अपहरण और हत्या की खबर छिपाकर रखी गई थी।

विडियो के इकरारनामे के मुताबिक, एक पत्रकार कुवैती न्यूज चैनल अल-जजीरा और दूसरा न्यूयार्क स्थित ह्यूमन राइट वॉच को खबर देता था।

गौरतलब है कि 2011 से अब तक सीरिया में कम से कम 95 पत्रकारों की हत्या की गई है। अब कोई भी अंतरराष्ट्रीय न्यूज संगठन सीरिया में अपने पत्रकार को नहीं भेजता।

यहां देखें विडियो:

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

10 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

17 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago