होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्‍कर INK अवॉर्ड्स 2016: प्रिंट ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों का होगा सम्मान

दैनिक भास्‍कर INK अवॉर्ड्स 2016: प्रिंट ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट काम करने वालों का होगा सम्मान

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। न्‍यूजपेपर ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में क्रि‍एटिविटी को बढ़ावा देने और इसके पीछे छिपी प्रतिभाओं को लोगों के सामने लाने व सम्‍मानित करने के लिए एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप एक बार फिर ‘दैनिक भास्‍कर INK अवार्ड्स’ के 2016 एडिशन का

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

न्‍यूजपेपर ऐडवर्टाइजिंग के क्षेत्र में क्रि‍एटिविटी को बढ़ावा देने और इसके पीछे छिपी प्रतिभाओं को लोगों के सामने लाने व सम्‍मानित करने के लिए एक्‍सचेंज4मीडिया (exchange4media) ग्रुप एक बार फिर ‘दैनिक भास्‍कर INK अवार्ड्स’ के 2016 एडिशन का आयोजन करने जा रहा है। ‘दैनिक भास्‍कर INK अवॉर्ड्स’ का आयोजन 05 अगस्त, 2016 को मुंबई में होगा। समारोह 21 अगस्त को मुंबई के आईटीसी ग्रैंड सेंट्रल होटल (ITC Grand Central Hotel) में किया जाएगा। इन अवॉर्ड्स का मकसद भारत में विज्ञापन के स्तर को बढ़ावा देना और विज्ञापन की दुनिया में नए विचारों, रचनात्मकता, कार्यशैली को सम्मानित करना है। INK दर्शाता है कि प्रिंट की पहुंच दूर तक है और यह ग्राहकों को अपने साथ जोड़ता है, साथ ही इस ओर भी ध्यान केंद्रित करता है कि प्रिंट विज्ञापन की मांग बेहद ज्यादा है और यह एक कठिन कार्य है क्योंकि इसके लिए एक 'आइडिया' की जरूरत होती है। INK प्रिंट एडवर्टाइजिंग में क्रिएटिव एजेंसियों, मीडिया एजेंसियों, न्यूजपेपर प्रकाशकों, विज्ञापनदाताओं और विज्ञापन जगत से जुड़े तमाम लोगों द्वारा किए गए नवीनीकरण का समर्थन करता है। इसका मकसद बेहतरीन न्यूज पेपर विज्ञापन की कला के स्तर को बढ़ावा देना है। इस साल INK अवॉर्ड्स के लिए 105 आवेदन शॉर्टलिस्ट किए गए। इनमें से कुछ ब्रैंड्स की दावेदारी शुरुआती दौर में मजबूत दिखाई दे रही थी, जिनमें जागरण प्रकाशन के 23 आवेदन, जी ग्रुप के 10 आवेदन और दैनिक भास्कर के 7 आवेदन शॉर्टलिस्ट हुए। हिन्दुस्तान यूनिलिवर लिमिटेड (HUL) के माइंडशेयर के 18 आवेदनों का चयन किया गया थे, जबकि बेनेट कोलमैन एंड कंपनी के 4 आवेदन ने अंतिम में जगह बनाई। Gujarat Co-op के लिए daCunha Communications के 4 आवेदन शामिल हुए। मैडिसन भी 12 आवेदन के साथ दूसरे नंबर पर रहा।  

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

1 hour ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

9 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

13 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

14 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago