होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारत की पहली मीडिया सम्मिट 'एडॉयलॉग्स' की मेजबानी कर रहा ये शहर
भारत की पहली मीडिया सम्मिट 'एडॉयलॉग्स' की मेजबानी कर रहा ये शहर
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। चंडीगढ़, देश की पहले मीडिया सम्मिट ‘2016-एडॉयलॉग्स’ की मेजबानी कर रहा है। दो दिवसीय इस सम्मिट का आयोजन चंडीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 7 जुलाई से किया गया और यह 8 जुलाई तक चलेगा। इस सम्मिट को मीड
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
चंडीगढ़, देश की पहले मीडिया सम्मिट ‘2016-एडॉयलॉग्स’ की मेजबानी कर रहा है। दो दिवसीय इस सम्मिट का आयोजन चंडीगढ़ स्थित जेडब्ल्यू मैरियट होटल में 7 जुलाई से किया गया और यह 8 जुलाई तक चलेगा।
इस सम्मिट को मीडिया ब्रैंड्स और विज्ञापनदाताओं के समक्ष चुनौतियों और संभावनाओं को ध्यान में रखकर आयोजित किया गया है। इस संबंध में सामने आ रही नहीं रणनीतियों, तकनीकों और सम्पूर्ण मीडिया इकोसिस्टम को समझ कर सामने रखा गया है।
‘एडॉयलॉग्स, इंडिया मीडिया सम्मिट-2016’ में एक प्रमुख और नॉलेज शेयरिंग कॉन्फ्रेंस है और मीडिया प्रेक्टिशनर्स, स्टार्ट-अप्स, उद्यमियों, प्रोफेशनल्स, कॉर्पोरेट और मीडिया स्टूडेंट्स इस प्रोग्राम के तहत नेटवर्किंग और नॉलेज शेयरिंग कर रहे हैं।
सम्मिट के पैनल में मीडिया की जानी मानी हस्तियां शामिल हैं जिनमें अभिजय चोपड़ा- डायरेक्टर, पंजाब केसरी, के.एस.श्रीनिवासन- सह-संस्थापक, अमागी, अश्विन पद्मनाभन- सीओओ, बिग एफएम, विकास लोखंडे- सीनियर जीएम- खुशी एंबिएंट मीडिया सॉल्यूशंस, पांडुरंग नायक- सह-संस्थापक,फोर्क मीडिया, संदीप सिंह- ईवीपी-एपीएसी-सावन, सौम्यजीत भौमिक- डिजिटल मार्केटिंग हेड- जबॉंन्ग, गैरी दलाल- सीटीओ-सिराज लिमिटेड, भानू प्रताप सिंह- वीपी व कलस्टर हेड, रेडियो मिर्ची, मनन शील भसीन- असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट, नेटवर्क 18 शामिल हैं।
इंडिया मीडिया सम्मिट 2016 के डायरेक्टर ललित शर्मा ने सम्मिट के बारे में बताया कि हम शहर में इस तरह के आयोजन की मेजबानी करते हुए बेहद रोमांचित हैं जो कि अपनी तरह का पहला है। सम्मिट का उद्देश्य मीडिया की बड़ी हस्तियों को एक जगह पर एक साथ लाना है और विज्ञापन उद्योग में आ रहे नए बदलावों और नई तकनीकों के बारे में सभी को जानकारी प्रदान करना है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स