होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने लॉन्च की नई वेबसाइट, होगी ये खासियत...
‘इंडियन एक्सप्रेस’ ने लॉन्च की नई वेबसाइट, होगी ये खासियत...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ने टेक्नोलॉजी पर नई वेबसाइट ‘Techook.com’ लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर यूजर्स को टेक्नोलॉजी गैजेट्स से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी। कंपनी का मानना है कि Techook.com मीडिया में टेक्नो
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल ने टेक्नोलॉजी पर नई वेबसाइट ‘Techook.com’ लॉन्च की है। इस वेबसाइट पर यूजर्स को टेक्नोलॉजी गैजेट्स से जुड़ी तमाम जानकारियां मिलेंगी। कंपनी का मानना है कि Techook.com मीडिया में टेक्नोलॉजी जर्नलिज्म में एक अहम रोल अदा करेगी। इसमें डेस्कटॉप और मोबाइल के लिए बेहद अलग यूजर इंटरफेस (UI) है, जो भारत से आने वाले वर्ल्ड क्लास यूजर इंटरफेस का स्टैंडर्ड तय करता है।
इस साइट के लॉन्च को गेम चेंजर इसलिए माना जा रहा है क्योंकि यह सूचना की विश्वसनीयता सुनिश्चित करने के अलावा गैजेट्स के पिछले रिव्यू भी दिखाता है। इसमें हर स्मार्टफोन की परफॉर्मेंस रिपोर्ट भी होगी। इसके अलावा वेबसाइट पर हर पैरामीटर को 7 दिन टेस्ट करने के बाद रेटिंग्स दी जाएंगी। इसके जरिए Techook.comअपने यूजर्स तक पूरी सूचना पहुंचाएगा। प्रॉडक्ट्स को अलग-अलग श्रेणियों में रखे जाने से यूजर्स उन्हें आसानी से ढूंढ सकेंगे। इस वेबसाइट पर खबरों के अलावा वीडियोज और आर्टिकल के जरिए यूजर्स को देश-विदेश में गैजेट्स की दुनिया में हो रही नई चीजों के बारे में अपडेट दिया जाएगा।
वेबसाइट की लॉन्चिंग के मौके पर इंडियन एक्सप्रेस डिजिटल के सीईओ संदीप अमर ने कहा, ‘Techook देश में लॉन्च की गई सबसे ज्यादा इनोवेटिव मीडिया (most innovative media) में से एक है। इसकी डिजाइन और यूजर इंटरफेस बिल्कुल यूनिक है। इसमें मोबाइल फोन्स सभी फीचर्स और विशिष्टता (specification) के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। ऐसे में लोग कौन सा मोबाइल खरीदें, इसका निर्णय आसानी से ले सकेंगे और ऐसा आज तक अपने देश में नहीं हुआ है। हमें पूरा विश्वास है कि इससे हमारी यूजर्स वैल्यू बेहतर होगी और भविष्य में हम मोबाइल फोन पर बेहतर कंटेंट उपलब्ध करा पाएंगे। यह विज्ञापन मुक्त (ad-free) प्रॉडक्ट होगा और यूजर्स एक्सपीरियंस बेहद ऊंचे दर्जे (highest standard) का होगा।’
संदीप अमर ने बताया, ‘टेक्नोलॉजी का लोगों को कैसे फायदा मिल सकता है, यही बात Techook को बाकी टेक वेबसाइट्स से अलग बनाती है। इसके अलावा इस प्रॉडक्ट में कार्ड फॉर्मेट ले-आउट का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यूजर्स एक पेज छोड़े बिना दूसरे तक जा सकते हैं। सीईओ संदीप अमर ने कहा, डिजिटल दुनिया में टेक्नॉलजी को अपनाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है और यही Techookके डिजाइन में नजर आता है।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।टैग्स