होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘इंडिया टुडे’ चैनल जल्द ला रहा है ये क्विज शो...
‘इंडिया टुडे’ चैनल जल्द ला रहा है ये क्विज शो...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ जल्द ही क्विज आधारित एक नया शो ला रहा है। इस शो का नाम है ‘न्यूज विज’। इस शो की मेजबानी दिग्गज पत्रकार और एंकर राजदीप सरदेसाई करेंगे। 13 एपिसोड वाला यह शो 24 जुलाई से शु
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी न्यूज चैनल ‘इंडिया टुडे’ जल्द ही क्विज आधारित एक नया शो ला रहा है। इस शो का नाम है ‘न्यूज विज’। इस शो की मेजबानी दिग्गज पत्रकार और एंकर राजदीप सरदेसाई करेंगे।
13 एपिसोड वाला यह शो 24 जुलाई से शुरू होगा और रविवार सुबह 11 बजे प्रसारित किया जाएगा।
शो में एक-एक घंटे के फॉर्मेट वाले नौ प्रीलिम्स होंगे, तीन सेमी फाइनल के बाद एक भव्य फाइनल होगा। प्रत्येक एपिसोड में दो-दो प्रतिभागियों की तीन टीमें होंगी। शो में पिछले कुछ हफ्तों में महत्वपूर्ण घटनाओं पर आधारित सवाल होंगे।
प्राइमटाइम के दौरान इसका रिपीट प्रसारण होगा जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिकतम दर्शक संख्या मिले।
यह प्रतियोगिता कक्षा नौवीं के छात्रों से लेकर बारहवीं तक के लिए है। प्रतियोगिता का उद्देश्य उज्ज्वल युवाओं को किसी भी विषय का गहराई से जानने की आदत डालना, अधिक पढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना, सुर्खियों से परे देखना और ‘इंडिया टुडे न्यूज विज ऑफ द ईयर’ का टाइटल जीतने के लिए प्रोत्साहित करने का है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स