होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जानिए, 'इंडिया टुडे' के फोटोग्राफर ने क्यों खींची थी ये फोटो, जिससे बाबा रामदेव का उड़ा मजाक...

जानिए, 'इंडिया टुडे' के फोटोग्राफर ने क्यों खींची थी ये फोटो, जिससे बाबा रामदेव का उड़ा मजाक...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। योग के बल पर बाबा रामदेव ने अपनी एक अगल पहचान बनाई है। उनके इसी योग को जब मैगजीन पर जगह मिली तो लोगों ने ट्विटर पर उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। देश की जानी-मानी मैगजीन इंडिया टुडे ने अपने जुलाई अंक के कवर पेज पर योग गुरु बाबा रामदेव को पा

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

योग के बल पर बाबा रामदेव ने अपनी एक अगल पहचान बनाई है। उनके इसी योग को जब मैगजीन पर जगह मिली तो लोगों ने ट्विटर पर उनकी खिल्ली उड़ानी शुरू कर दी। देश की जानी-मानी मैगजीन इंडिया टुडे ने अपने जुलाई अंक के कवर पेज पर योग गुरु बाबा रामदेव को पावर योगी बताते हुए जगह दी है। कवर पर बाबा की फोटो आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटोशॉप्ड इमेज के द्वारा उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

‘इंडिया टुडे’ के कवर फोटो में बाबा का पोज ऐसा है कि उनका चेहरा दोनों पैरों के बीच में उलटा नजर आ रहा है। फोटो सामने आने के बाद लोगों ने बाबा का मजाक उड़ाना शुरू कर दिया।

सोशल मीडिया पर कोई उन्हें रॉकेट से उड़ता हुआ दिखा रहा है तो कोई उन्हें ओलंपिक में। कोई उन्हें चांद पर ले जा रहा है। निर्देशक शिरीष कुंदर ने रामदेव की तस्वीर को एंटी ग्रैविटी से जोड़ते हुए चंद्रमा तक पहुंचा दिया। फेसबुक और ट्विटर पर तस्वीर को लेकर चुटकुलों की बाढ़ आ गई है। हालांकि कुछ लोगों ने इसे गलत बताते हुए विरोध भी किया।

'डेली ओ' पर छपे इंडिया टुडे मैगजीन के कैमरा मैन बंदीप सिंह ने एक आर्टिकल लिखा है, जिसमें उन्होंने बताया है कि मैगजीन के कवर के लिए बाबा रामदेव की ये तस्वीर उन्होंने क्यों खींची थी।

बंदीप सिंह ने आर्टिकल में लिखा है कि वो बाबा रामदेव की ऐसी तस्वीर लेना चाहते थे जो लोगों के जहन से ना उतरे। बाबा रामदेव ने अपनी बातचीत के दौरान उल्टा शब्द का इस्तेमाल किया था। इसी शब्द से बंदीप को आइडिया क्लिक किया और उन्होंने बाबा रामदेव से उल्टा शीर्षासन करने को कहा।

वहीं एबीपी न्यूज की एक खबर के मुताबिक, बाबा रामदेव ने बताया कि उन्होंने उल्टा शीर्षासन नहीं किया था। मैगजीन के कैमरामैन के कहने पर कवर फोटो के लिए योगासन का एक पोज दिया था।

देखिए सोशल मीडिया पर कैसे ट्रॉल किए रामदेव- 

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

1 hour ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

8 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

5 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

2 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

14 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

2 hours ago