होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है टीवी टुडे और आदित्य बिड़ला समूह का गठबंधन
मीडिया इंडस्ट्री के लिए अच्छी खबर है टीवी टुडे और आदित्य बिड़ला समूह का गठबंधन
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि आदित्य बिड़ला समूह और टीवी टुड़े ग्रुप का गठबंधन इंडस्ट्री के लिए टॉनिक का काम करेगा। गौरतलब है कि अब कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मीडिया कारोबार में दस्तक दे दी है। आदित्य बिड़ला समूह लिविंग मीडिया में 27.5 फीसदी हिस्सा खरीद रही है। बिड़ला समूह लिविंग मीडिया में यह हिस्सा अपनी प्राइ
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो इंडस्ट्री से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि आदित्य बिड़ला समूह और टीवी टुड़े ग्रुप का गठबंधन इंडस्ट्री के लिए टॉनिक का काम करेगा। गौरतलब है कि अब कुमार मंगलम बिड़ला ने भी मीडिया कारोबार में दस्तक दे दी है। आदित्य बिड़ला समूह लिविंग मीडिया में 27.5 फीसदी हिस्सा खरीद रही है। बिड़ला समूह लिविंग मीडिया में यह हिस्सा अपनी प्राइवेट इन्वेस्टमेंट कंपनी के जरिए खरीदेगा। लिविंग मीडिया इंडिया टुडे के अलावा बिजनेस टुडे, मनी टुडे, कॉस्मोपोलिटन, रीडर्स डाइजेस्ट जैसी मैगजीन भी निकालती है। इसके अलावा कंपनी की टीवी टुडे में भी करीब 57 फीसदी हिस्सेदारी है। टीवी टुडे लोकप्रिय हिंदी न्यूज चैनल आज तक की ब्रॉडकास्टर है। इस सौदे पर आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन आदित्य बिड़ला का मानना है कि निवेश के लिहाज से मीडिया सेक्टर काफी आकर्षक है और लिविंग मीडिया में निवेश फायदेमंद रहेगा। वहीं इंडिया टुडे ग्रुप के चेयरमैन अरुण पुरी ने भी आदित्य बिड़ला समूह के साथ करार पर खुशी जताई है। उनके मुताबिक आदित्य बिड़ला समूह की मौजूदगी पूरी दुनिया में है और इस समूह से अच्छा कोई हिस्सेदार नहीं मिलता। विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले दिनों जब यह मीडिया इंडस्ट्री में यह अटकलें काफी तेज हुईं कि आदित्य बिरला समूह टीवी टुडे नेटवर्क में निवेश करने जा रहा है तो टीवी टुडे ग्रुप के शेयरों के दामों में भारी तेजी आई थी। दूसरे आदित्य बिरला समूह के पास मीडिया सेक्टर में कोई कंपनी नहीं है इसलिए आदित्य बिड़ला समूह को भी इस सेक्टर में अपनी पैठ बनाने के लिए ऐसे समूह की जरूरत है। गौरतलब है कि टीवीटुडे नेटवर्क समूह, आजतक, हेडलाइन टुडे, दिल्ली आजतक और तेज़ न्यूज़ चैनल का संचानल करता है। टीवीटुडे नेटवर्क में लीविंग मीडिया का 57.1 प्रतिशत शेयर है और इसी के पास मालिकाना हक है। लिविंग मीडिया इसके अलावा अन्य मीडिया बिजनेस जैसे प्रिंट मीडिया के कारोबार में शामिल है और थॉमसन प्रेस का मालिक है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स