होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / किस तरह यह नया शो टीवी देखने का बदल देगा अंदाज, बताया कलर्स के CEO राज नायक ने

किस तरह यह नया शो टीवी देखने का बदल देगा अंदाज, बताया कलर्स के CEO राज नायक ने

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।। हिन्दी का जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनल (GEC) ‘कलर्स’ (Colors) हमेशा से कुछ अलग हटकर शो लेकर आया है जो काफी हिट रहे हैं। इनमें ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) और ‘नागिन’ (Naagin) जैसे शो का नाम लिया जा सकता है। इसके अ

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मी‍डिया ब्यूरो ।।

हिन्दी का जनरल ऐंटरटेनमेंट चैनल (GEC) ‘कलर्स’ (Colors) हमेशा से कुछ अलग हटकर शो लेकर आया है जो काफी हिट रहे हैं। इनमें ‘बालिका वधू’ (Balika Vadhu) और ‘नागिन’ (Naagin) जैसे शो का नाम लिया जा सकता है। इसके अलावा इन दिनों इसके नए आने वाले लाइव सिंगिंग रियलिटी शो ‘राइजिंग स्टार’ (Rising Star) की चर्चा भी जोर-शोर से हो रही है। माना जा रहा है कि यह शो लोगों के टेलिविजन देखने का अंदाज बदल देगा। इस शो की खासियत यह होगी कि इसमें ‘कलर्स टीवी एप’ (ColorsTV app) के जरिये ऑडियंस से सीधे जुड़ने का मौका मिल सकेगा और वे प्रतिभागी के भाग्य का फैसला भी कर सकेंगे।

इस शो के लिए चैनल ने ‘Keshet International’ से ‘फॉर्मेट राइट’ (format rights) भी हासिल कर लिए हैं। इस शो के स्‍पॉन्‍सर में चाइनीज स्‍मार्टफोन निर्माता ‘Oppo’ समेत ‘Tata Motors Commercial Vehicles’, ‘Kajaria Tiles’ और ‘Jaquar bathroom products’ शामिल हैं। प्राइम टाइम वीकेंड पर आने वाला यह शो ‘बिग बॉस’ की जगह आएगा और चार फरवरी को इसका प्रीमियर किया जाएगा।

शो के लाइव वोटिंग मॉड्यूल के बारे में लोगों को बताने के लिए दिल्‍ली, मुंबई और अहमदाबार में ‘Rising Star Experience Zones’ बनाए गए हैं और डिजिटल पर भी इस शो को लोकप्रिय बनाने के लिए कैंपेन चलाया गया है। इस शो के बारे में हमें ‘वॉयकॉम 18’ (Viacom18) के सीईओ राज नायक से बातचीत करने का मौका मिला, जिसमें उन्‍होंने इसे लेकर काफी नई बात बताईं। प्रस्‍तुत हैं इस बातचीत के प्रमुख अंश:

क्या आपको लगता है कि ‘Rising Star’ का जो फार्मेट है, उसके लिए देश की जनता तैयार है और क्या वह इसे पसंद करेगी?

एशियन टेलिविजन पर अपनी तरह का यह पहला प्रयोग है, बाकी जनता के ऊपर छोड़ देते हैं। देश में अब ज्यादा से ज्यादा लोग स्मार्टफोन के अभ्यस्त हो गए हैं और हमार देश डिजिटल इंडिया की दिशा में तेजी से जा रहा है। यह शो ऐसा है जिसमें आप टीवी और ऑडियंस के साथ डिजिटल रूप से इससे जुड़ जाते हैं। जब हमने कलर्स टीवी एप की टेस्टिंग शुरू की थी तो एक ही रात में इसे एक मिलियन डाउनलोड मिले थे। इसलिए हम कह सकते हैं कि देश के लोगों को इस तरह के शो का बेसब्री से इंतजार है। इसमें दर्शकों को भी बेस्‍ट टैलेंट को चुनने में अपने निर्णय को शामिल करने का मौका मिलेगा। यह पहला ऐसा शो होगा जो बिल्‍कुल सच होगा और बिना एडिटिंग के दिखाया जाएगा।

हमारे देश की आबादी में 50 प्रतिशत से ज्यादा संख्या 25 साल से कम उम्र के युवाओं की है। इसके अलावा 65 प्रतिशत आबादी 35 साल से कम उम्र के युवाओं की है। ये नई पीढ़ी नई चीजों के बारे में सोचती है और पूरी दुनिया से जुड़ना चाहती है। ऐसे में ‘Rising Star’ सही समय पर आया है।

आपको क्या लगता है कि आप इस शो को अधिक समय तक चला पाएंगे ?

जब तक आप प्रयास नहीं करेंगे आप कुछ नहीं कह सकते हैं। हमने इस शो के फॉर्मेट को देखा और यह हमें काफी पसंद आया। हमें लगा कि हमारे देश में इस तरह का फॉर्मेट अब तक नहीं है और सबसे पहले हमें इसे करना चाहिए। इसलिए हमने यह शुरुआत की। हमने ‘Rising Star’  को अपने लिए एक अवसर माना है। आप जानते ही हैं कि कलर्स हमेशा नए-नए प्रयोग करने को लेकर जाना जाता है। जब हम इस शो को करने के बारे में सोच रहे थे तो हमें पता था कि यह काफी रिस्की है लेकिन मैंने सोचा कि जब तक करेंगे नहीं तो पता कैसे चलेगा। यदि हम सही निकले और हम सही निकलेंगे भी तो इसके बाद हम एक बार फिर नया ट्रेंड (trendsetters) स्थापित करने की भूमिका में होंगे।

यह किस तरह का शो है और इसका क्या पैमाना (Scale) है ?

यदि हम अपने रियलिटी शो की बात करें तो बिग बॉस को छोड़कर यह अन्‍य शो से थोड़ा खर्चीला (expensive) होगा। लेकिन यदि हम अपने प्रॉडक्‍शन की बात करें तो यह हमारे सबसे खर्चीले शो में से एक होगा। यह बिग बॉस के बाद दूसरे नंबर का शो है जो इतना खर्चीला है।

Oppo’ के अलावा अन्य कौन से ब्रैंड के साथ इसके साथ आए हैं ?

हम अभी दूसरे ब्रैंड्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। हम इसके लिए चार ‘associate’ और दो ‘powered-by’ स्पॉन्सर की तलाश कर रहे हैं।

क्या ब्रैंड्स इस तरह के कंसेप्ट को लेकर झिझक रहे हैं ?

अभी सभी इंतजार कर रहे हैं क्‍योंकि हमने अभी तक विज्ञापन की दरों (ad rates) का खुलासा नहीं किया है। हमें अपने शो पर पूरा भरोसा है। कुछ ब्रैंड्स हमसे बात में जुड़ेंगे जबकि कुछ तभी जुड़ेंगे जब हम इसकी शुरुआत करेंगे। यह तो बिजनेस का नेचर होता है।

इसके लिए आपने किस तरह की मार्केटिंग स्ट्रेटजी बनाई है ?

‘Rising Star’ के लिए काफी बड़ी मार्केटिंग तैयार की जा रही है। शायद यह इस साल की हमारी सबसे बड़ी मार्केटिंग स्ट्रेटजी होगी। इसमें सभी पर जैसे एक्टिवेशन, प्रिंट, टेलिविजन, डिजिटल और रेडियो सभी शामिल होगा। इस शो पर अन्य शो के मुकाबले ज्यादा जोर दिया जाएगा क्योंकि हम लोगों को इस शो और एप के बारे में बताना चाहते हैं। यह शो हमारी ओवर द टॉप (OTT) सर्विस ‘Voot’ पर भी उपलब्ध होगा।

आप इस शो की पोजीशनिंग (positioning) किस रूप में कर रहे हैं अर्थात इसे किस तरह के शो के रूप में लोगों के सामने पेश कर रहे हैं ?

हम इसे देश के पहले लाइव रियलिटी शो के रूप में पेश कर रहे हैं जहां पर आप अपने ऑडियंस के साथ जुड़ सकते हैं।

इस शो के लिए आपका टार्गेट ग्रुप (TG) क्या है अर्थात आप किन क्षेत्रों में इसे ले जाना चाहते हैं?

हम इसे हिन्दी भाषी क्षेत्रों (HSM) में लोकप्रिय बनाना चाहते हैं। हमें उम्मीद है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देखेंगे।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

22 hours ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

3 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

4 days ago


बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

3 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

22 hours ago

न्यूज एंकर जया कौशिक ने NDTV छोड़ शुरू किया अपना डिजिटल प्लेटफॉर्म

जानी-मानी पत्रकार जया कौशिक ने पत्रकारिता के 21 साल पूरे होने पर एक बड़ा फैसला लिया है।

4 days ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

22 hours ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।

22 hours ago