होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / भारतीय मूल की बीबीसी रिपोर्टर पर नस्लीय टिप्पणी
भारतीय मूल की बीबीसी रिपोर्टर पर नस्लीय टिप्पणी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारतीय मूल की बीबीसी की रिपोर्टर सीमा कोटेचा को उनके अपने गृह नगर दक्षिणी इंग्लैंड की सड़कों पर उस समय नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जब वह ब्रेग्जिट वोट पर रिपोर्टिंग कर रहीं थीं। अंग्रेजी समाचार
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारतीय मूल की बीबीसी की रिपोर्टर सीमा कोटेचा को उनके अपने गृह नगर दक्षिणी इंग्लैंड की सड़कों पर उस समय नस्लीय दुर्व्यवहार का सामना करना पड़ा, जब वह ब्रेग्जिट वोट पर रिपोर्टिंग कर रहीं थीं।
अंग्रेजी समाचार पत्र 'द इंडियन एक्सप्रेस' के मुताबिक सीमा कोटेचा 23 जून के जनमत संग्रह के बाद बसींगस्टोक शहर से बीबीसी के लिए रिपोर्टिंग कर रही थीं, कि तभी उन्होंने किसी को ‘पाकी’ कहते हुए सुना।
‘पाकी’ शब्द ब्रिटेन में दक्षिण एशियाई मूल के प्रवासियों लिए नस्लीय टिप्पणी के तौर पर प्रयोग होता है।
हालांकि बाद में उन्होंने एक ट्वीट किया कि उन्होंने 80 के दशक से यह शब्द नहीं सुना। पिछले हफ्ते ब्रेक्जिट के पक्ष में ब्रिटेन के वोट डालने के बाद से ब्रिटेन के आसपास नस्ली घटनाओं में हुई ताजा वृद्धि को यह जाहिर करता है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स