होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / अब निजी रेडियो एफएम पर भी प्रसारित होंगी खबरें!

अब निजी रेडियो एफएम पर भी प्रसारित होंगी खबरें!

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अब निजी एफएम रेडियो ऑपरेटर्स को खबरों के प्रसारण की अनुमति दे सकता है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो एफएम रेडियो ऑपरेटर्स को एक निश्चित समय के लिए कुछ कीमत देकर (टैरिफ कार्ड के जरिए) ऑल इंडिया

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय अब निजी एफएम रेडियो ऑपरेटर्स को खबरों के प्रसारण की अनुमति दे सकता है। मीडिया में आई खबरों के मुताबिक यदि ऐसा होता है तो एफएम रेडियो ऑपरेटर्स को एक निश्चित समय के लिए कुछ कीमत देकर (टैरिफ कार्ड के जरिए) ऑल इंडिया रेडियो (एआईआर) की खबरों का प्रसारण करेंगे।

एफएम रेडियो की नीति के दिशा-निर्देशों के तहत, निजी एफएम चैनलों को खबरों के प्रसारण की अनुमति फिलहाल नहीं है। हालांकि इस वजह से निजी एफएम चैनलों के पास ना तो काम करने के लिए लोग हैं और ना ही इस तरह की न्यूज के कंटेंट को मॉनिटर करने के लिए मशीनें।

हालांकि, पिछले साल एफएम के तीसरे चरण की नीलामी के दिशा-निर्देशों के तहत, सरकार ने निजी रेडियो ऑपरेटर्स को आकाशवाणी की खबरों को ‘शब्दश:’ लेने की अनुमति देने की योजना बनाई थी, लेकिन पहले यह पहल ऑपरेटर्स के बीच रुचि जगाने में असमर्थ रही थी। दरअसल इनमें से कई लोगों का कहना था कि वे केवल सरकारी खबरों को प्रसारित करने में उत्सुक नहीं है।

हालांकि अब यह नई योजना यदि लागू होती है तो इससे निजी चैनलों के जरिए जैसे-जैसे रेडियो प्रसारण क्षेत्र का विस्तार होगा वैसे केंद्र सरकार के रेवन्यू में भी इजाफा होगा।

खबरों की मानें तो एफएम चैनलों को इस तरह की अनुमति प्रदान करने के लिए प्रसार भारती आकाशवाणी का न्यूज बुलेटिन प्रसारित करने को लेकर एक एग्रीमेंट पर साइन भी कराएगी। बताया जा रहा है कि इस कड़ी में उन लोगों के लिए एक टैरिफ कार्ड भी तैयार कर लिया गया है, जो आकाशवाणी के स्रोत से खबरों का प्रसारण करने में रुचि रखते हैं।

इस टैरिफ कार्ड के जरिए रेडियो ऑपरेटर्स को कहीं भी ये सेवा लेने के लिए आकाशवाणी को 2 लाख से 50 लाख रुपए प्रति वर्ष का भुगतान करना होगा। दरअसल टैरिफ कार्ड चैनल की लोकप्रियता और उस शहर पर निर्भर होगा, जहां चैनल का संचालन हो रहा है। यह चैनल पर निर्भर होगा कि वह आकाशवाणी की खबरों को 15 मिनट प्रासरित करते हैं या फिर पूरे दिन, लेकिन टैरिफ में बदलाव नहीं होगा।

हालांकि इसके बस अब सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मंजूरी का इंतजार है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

8 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

9 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

12 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

16 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

12 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

19 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

9 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

21 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

9 hours ago