होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दी हरी झंडी, IIMC को अब मिलेगा ये 'तोहफा'
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने दी हरी झंडी, IIMC को अब मिलेगा ये 'तोहफा'
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश की अग्रणी पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को जल्द ही डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जा सकता है। सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नवनियुक्त मंत्री वेंकैया नायडू ने हाल ही में इस प्रस
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
देश की अग्रणी पत्रकारिता संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) को जल्द ही डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया जा सकता है।
सूचना और प्रसारण मंत्रालय के नवनियुक्त मंत्री वेंकैया नायडू ने हाल ही में इस प्रस्ताव को लागू करने मंजूरी दे दी है। यह प्रस्ताव 21 जून को आईआईएमसी के कार्यकारी परिषद द्वारा अनुमोदित किया गया था।
सूत्रों के मुताबिक, प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (FTII) पुणे और सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलिविजन इंस्टीट्यूट (SRFTI) कोलकाता को आईआईएमसी से एफिलेटेड कर दिया जाएगा, साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया कि इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल सेंटर फॉर एक्सीलेंस इन एनीमेशन, गेमिंग और विजुअल इफैक्ट्स (institute of national centre for excellence in animation, gaming and visual effects) को भी आईआईएमसी में शामिल कर लिया जाए।
इससे पहले FTII और SRFTI ने एक प्रस्ताव पर सहमति जताई थी कि उनके संस्थान को राष्ट्र का दर्जा दिया जाना चाहिए। हालांकि संस्थान को राष्ट्र का दर्जा प्रदान करना केवल संसद के एक अधिनियम के जरिए ही हो सकता है, लेकिन इसके विपरीत एक संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा दिया सकता है।
किसी संस्थान को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा देने का अंतिम फैसला यूजीसी लेता है और इसके बाद मानव संसाधन विकास मंत्रालय इस पर अपनी मोहर लगाता है।
हालांकि, इससे पहले मंत्रालय के डीम्ड यूनिवर्सिटी के इस प्रस्ताव को यह कहते हुए यूजीसी ने अस्वीकार कर दिया था कि आईआईएमसी केवल पीजी डिप्लोमा कोर्स ही कराती है।
इस कदम से आईआईएमसी और अधिक डिग्री कोर्स व अन्य स्पेशल कोर्स शुरू कर सकने में सक्षम होगा। फिलहाल वर्तमान में आईआईएमसी जनसंचार और पत्रकारिता के विभिन्न वर्गो में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्रदान करता है।
आईआईएमसी के डायरेक्टर जनरल केजी सुरेश ने कहा कि आईआईएमसी को डीम्ड यूनिवर्सिटी का दर्जा मिल जाने से शिक्षा के स्तर को सुधारने में मदद मिलेगी। इससे आईआईएमसी डिग्री कोर्स और अन्य स्पेशल कोर्स शुरू कर सकेगा। उन्होंने ये भी कहा कि एमफिल, पीएचडी और अन्य ऐसे कोर्स भी शुरू किए जा सकते हैं, यहां तक सिविल सर्विसेज की तैयारियां भी कराई जा सकती हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स