होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / मीडिया से रिश्तों को लेकर पूर्व PM ने खोला ये 'राज'

मीडिया से रिश्तों को लेकर पूर्व PM ने खोला ये 'राज'

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जमकर...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मंगलवार को जमकर निशाना साधा। नई दिल्ली में मंगलवार को अपनी किताब 'चेंजिंग इंडिया' के विमोचन के मौके पर मनमोहन सिंह ने कहा, ‘मैं कभी प्रेस से डरने वाला प्रधानमंत्री नहीं रहा।‘

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मोदी पर मीडिया से बात न करने के आरोप लगाते हुए मनमोहन सिंह ने कहा, ‘प्रधानमंत्री के रूप में मुझे प्रेस से बात करने में कभी डर नहीं लगा। मैं लगातार प्रेस से मिलता रहता था और हर विदेश यात्रा के दौरान अथवा बाद में प्रेस कांफ्रेंस करता था।' उन्होंने यह बात इसलिए कही कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने अबतक के कार्यकाल में कभी संवाददाता सम्मेलन आयोजित नहीं किया है।

पांच खंडों में प्रकाशित इस पुस्तक, चेंजिंग इंडिया, में कांग्रेस नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार के प्रधानमंत्री के रूप में उनके 10 वर्षों के कार्यकाल तथा एक अर्थशास्त्री के रूप में उनके जीवन के विवरण शामिल हैं। मनमोहन ने कहा, ’उन तमाम संवाददाता सम्मेलनों का जिक्र इस पुस्तक में किया गया है।‘ खुद पर मौन रहने के आरोपों का जवाब देते हुए मनमोहन सिंह का कहना है, ‘लोग कहते है कि मैं मौन प्रधानमंत्री था। मैं समझता हूं मेरी किताब चेंजिंग इंडिया इस बारे में खुद बोलेगी।‘

टैग्स मनमोहन सिंह
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

9 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

10 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

11 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

14 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

14 hours ago

बड़ी खबरें