होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT से निकाले गए मीडियाकर्मियों की हुई जीत, 14 करोड़ का मुआवजा

HT से निकाले गए मीडियाकर्मियों की हुई जीत, 14 करोड़ का मुआवजा

'हिन्दुस्तान टाइम्स' (एचटी) ग्रुप वर्ष 2004 में बर्खास्त किए गए 147 कर्मचारियों को...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो।।

'हिन्दुस्तान टाइम्स' (एचटी) ग्रुप वर्ष 2004 में बर्खास्त किए गए 147 कर्मचारियों को 14 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान करेगा। दरअसल, 'एचटी' ने करीब 14 साल पहले 272 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। उनमें से लगभग 70 कर्मचारियों का समूह प्रबंधन के खिलाफ अभी भी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। करीब 20 कर्मचारियों की मौत हो चुकी है जबकि कई बीमार अथवा अशक्त हो चुके हैं।    

अंग्रेजी वेबसाइट 'स्‍क्रॉल' (scroll) के अनुसार, कंपनी ने सोमवार को एग्जिक्यूटिंग कोर्ट को बताया कि 147 कर्मचारियों का 14,71,30,178 करोड़ रुपया बकाया है और चेक के माध्यम से यह राशि अदालत में जमा की जा रही है। हालांकि कर्मचारियों का कहना था कि ऐसे 158 कर्मचारी, जिन्हें इस तरह के सेवानिवृत्ति लाभ मिलने थे और इस राशि को लेकर विवाद था। बताया जाता है कि न्यायमूर्ति ट्विंकल वाधवा ने कहा कि यह राशि आठ जनवरी तक कर्मचारियों को जारी कर दी जाएगी।

गौरतलब है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में सुप्रीम कोर्ट ने एचटी मीडिया के 272 कर्मचारियों को काम पर वापस रखने और बकाया राशि मिलने का मार्ग प्रशस्त करते हुए प्रबंधन की स्पेशल लीव पिटीशन खारिज कर दी थी। सभी बर्खास्त 272 कर्मचारी हिंदुस्तान टाइम्स लिमिटेड की प्रिंटिंग डिवीजन में कार्यरत थे।

टैग्स हिन्दुस्तान टाइम्स
सम्बंधित खबरें

जक्का जैकब ने News18 को कहा अलविदा, जल्द इस चैनल पर आएंगे नजर

जक्का जैकब को मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का दो दशक से ज्यादा का अनुभव है।

12 hours ago

Publicis Groupe में जल्द बड़ी भूमिका में नजर आएंगे दिवाकर चंदानी

दिवाकर चंदानी वर्तमान में मेटा (Meta) में मीडिया और क्रिएटर पार्टनरशिप से जुड़े पद पर कार्यरत हैं। वह जुलाई 2017 से इस वर्टिकल से जुड़े हैं।

13 hours ago

NDTV World की कमान अब सीनियर मीडिया प्रोफेशनल नवीन कपूर के हाथों में

अपनी इस भूमिका में वह ‘एनडीटीवी वर्ल्ड’ की संपादकीय दिशा का नेतृत्व करेंगे। नवीन कपूर को मीडिया के क्षेत्र में 25 साल से ज्यादा का अनुभव है।

14 hours ago

‘NDTV’ से जल्द अलग हो सकते हैं गौरव देवानी

गौरव देवानी ने दिसंबर 2023 में कंटेंट बिजनेस हेड के पद पर एनडीटीवी जॉइन किया था।

17 hours ago

SonyLIV में इस बड़े पद से अलग हुए सौगात मुखर्जी

ढाई दशक से ज्यादा के करियर में मुखर्जी विभिन्न संस्थानों में प्रमुख पदों पर काम कर चुके हैं।

17 hours ago

बड़ी खबरें