होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / 'हिन्दुस्तान' विशेष: कैसे आज भी लाल बहादुर शास्त्री की तरह तैरकर स्कूल जाते हैं हजारों बच्चे

'हिन्दुस्तान' विशेष: कैसे आज भी लाल बहादुर शास्त्री की तरह तैरकर स्कूल जाते हैं हजारों बच्चे

हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें बताया गया है कि कैसे आज भी यूपी, बिहार और  झारखंड में सैकड़ों ऐसे गांव है जहां छात्र नदी में तैरकर, बांस के बने पुल से, रस्सी के सहारे या नाव से स्कूल जाने को मजबूर हैं। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट... लाल बहादुर

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

हिंदी दैनिक अखबार ‘हिन्दुस्तान’ ने विशेष रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें बताया गया है कि कैसे आज भी यूपी, बिहार और  झारखंड में सैकड़ों ऐसे गांव है जहां छात्र नदी में तैरकर, बांस के बने पुल से, रस्सी के सहारे या नाव से स्कूल जाने को मजबूर हैं। पढ़िए ये पूरी रिपोर्ट...

लाल बहादुर शास्त्री की तरह तैरकर स्कूल जाते हैं हजारों बच्चे

वर्ष 1915-16 के दौरान देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री गंगा नदी में तैरकर स्कूल जाते थे। सौ साल बीत गए, वक्त बदल गया पर अब भी हजारों बच्चे नदी-नालों को पार कर स्कूल जाने को अभिशप्त हैं। इसमें खुद लाल बहादुर शास्त्री का जिला भी शामिल है।

‘हिन्दुस्तान’ ने यूपी, बिहार, झारखंड में पड़ताल की। इसमें सैकड़ों ऐसे गांव मिले जहां छात्र 21वीं सदी में भी नदी में तैरकर, बांस के बने पुल से, रस्सी के सहारे या नाव से स्कूल जाने को मजबूर हैं। यूपी के कम से कम 17 जबकि बिहार-झारखंड के 20-20 जिलों के गांवों में ऐसे हाल हैं। यह स्थिति तब है जब शिक्षा के अधिकार कानून को लागू हुए छह साल हो गए हैं।

दो उदाहरण से दर्द समझें

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के म्याऊ ब्लॉक के गांव सिमरिया देंदू में बच्चे रामगंगा नदी पार करके स्कूल जाते हैं। कटान की वजह से अब स्कूल भी एकदम नदी किनारे पहुंच चुका है।

बिहार के सीतामढ़ी के करीब एक दर्जन स्कूलों के रास्ते में नदी पर पुल ही नहीं है। वहीं, समस्तीपुर के रोसड़ा में बूढ़ी गंडक नदी पर छात्रों के स्कूल जाने का एकमात्र रास्ता जर्जर हो चुका पुराना रेलवे पुल है।

ये आंकड़े दुखी करते हैं

29 फीसदी छात्र कक्षा 4 से पहले स्कूल छोड़ देते हैं।

43 फीसदी बच्चे हाईस्कूल करने से पहले पढ़ाई बंद कर देते हैं।

देश में लगभग 14 लाख स्कूल हैं जबकि 77 लाख शिक्षक हैं।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

6 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

6 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

7 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

13 hours ago

बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

9 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

17 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

6 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

18 hours ago