होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / हिन्दी पत्रकारिता लोकतंत्र की नैतिक प्रहरी है

हिन्दी पत्रकारिता लोकतंत्र की नैतिक प्रहरी है

हिन्दी पत्रकारिता का पहले से बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन वक्त बीतने के साथ उसमें गंभीरता की कमी हुई है। विचारो में उथलापन हुआ है और प्रतिबद्धता घटी है। हिन्दी पत्रकारिता की मूल प्रेरणा आजादी की लड़ाई में योगदान की थी। और आज जब समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के संघर्ष को अभिव्यक्ति मिलेगी, तभी हिन्दी पत्रकारिता सार्थक होगी। पिछले कुछ दशकों में पत्रकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

हिन्दी पत्रकारिता का पहले से बहुत विस्तार हुआ है, लेकिन वक्त बीतने के साथ उसमें गंभीरता की कमी हुई है। विचारो में उथलापन हुआ है और प्रतिबद्धता घटी है। हिन्दी पत्रकारिता की मूल प्रेरणा आजादी की लड़ाई में योगदान की थी। और आज जब समाज के सबसे आखिरी व्यक्ति के संघर्ष को अभिव्यक्ति मिलेगी, तभी हिन्दी पत्रकारिता सार्थक होगी। पिछले कुछ दशकों में पत्रकारों से अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हिन्दी पत्रकारिता में छीन ली गयी है। यही वजह है कि साधारण व्यक्ति अपनी जगह हिन्दी अखबारों में खोज नही पा रहा है। वास्तव में हिन्दी पत्रकारिता में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता अब केवल मालिक के पास है। इसका दुष्प्रभाव यह हुआ कि हिन्दी पत्रकारिता विस्तार पाने के बावजूद जन मानस पर प्रभाव नहीं छोड़ पा रही है। आज भी प्रसार के दृष्टिकोण से हिंदी भाषा के अखबार अंग्रेजी की तुलना में कहीं आगे हैं फिर भी हिंदी पत्रकारिता मुख्य धारा की पत्रकारिता में शामिल नहीं है। विडम्बना यह है कि हिन्दी और भाषाई पत्रकारिता अंग्रेजी के पीछे-पीछे चलने पर मजबूर है। मालिकों की आजादी का मतलब होता है कि मुनाफा कमाने की असीम आजादी। इसीलिये हिन्दी पत्रकारिता में विदेशी पूंजी का दखल पूरी तरह दिखाई पड़ने लगा है। जब विदेशी पूंजी से अखबार खरीदे और बेचे जायेगे तो उन अखबारो का संचालन यहां के लोगो की जरूरत के हिसाब से नहीं होगा। बल्कि विदेशी कंपनी को ज्यादा मुनाफा देने से प्रेरित होगा। हिन्दी पत्रकारिता लोक तंत्र की नैतिक प्रहरी है और नैतिक प्रहरी की यह अधोगति सभी लोकतंत्र को चेतावनी है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

1 day ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

AI बना सकता है भारत को दुनिया की क्रिएटिव कैपिटल: उदय शंकर

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में जियोस्टार के वाइस चेयरमैन उदय शंकर ने कहा कि अब भारतीय मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक बड़े बदलाव के दौर में है।

2 days ago


बड़ी खबरें

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

13 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

1 day ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

1 day ago

WBD डील पर Paramount को शुरुआती राहत, अमेरिका में एंटीट्रस्ट अवधि पूरी

Warner Bros. Discovery को खरीदनें को लेकर बड़ी कंपनियों के बीच जोरदार मुकाबला चल रहा है। अब देखना होगा कि आखिर यह डील किसके हाथ लगती है

1 day ago