होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी बोले, इस अहम मुद्दे को नजरअंदाज करता है हमारा मीडिया

वरिष्ठ पत्रकार पंकज पचौरी बोले, इस अहम मुद्दे को नजरअंदाज करता है हमारा मीडिया

 समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। देश में स्वास्थ्य संबंधी खबरों को प्राथमिकता नहीं दी जाती जबकि यह विषय सीधे तौर पर हमारे देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। एक मीडिया कार्यशाल को संबोधित करते हुए ये कहा वरिष्ठ पत्रकार व पीएमओ के पूर्व मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी ने।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

 समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

देश में स्वास्थ्य संबंधी खबरों को प्राथमिकता नहीं दी जाती जबकि यह विषय सीधे तौर पर हमारे देश की अर्थव्यवस्था से जुड़ा हुआ है। एक मीडिया कार्यशाल को संबोधित करते हुए ये कहा वरिष्ठ पत्रकार व पीएमओ के पूर्व मीडिया सलाहकार पंकज पचौरी ने।

उन्होंने कहा कि ब्रिटेन यूरोपीय संघ से इसी मुद्दे को लेकर अलग हुआ और अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए हुए पिछले दो चुनाव और इस समय चल रहे चुनाव प्रचार में प्रमुख मुद्दा स्वास्थ्य ही है।

लखनऊ के गोल्डन ट्यूलिप होटल में उत्तर प्रदेश राज्य मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (The Uttar Pradesh State Accredited Correspondents Committee) और स्वयंसेवी संगठन ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीस के सहयोग से आयोजित मीडिया कार्यशाला में कई प्रमुख अखबारों के संपादकों और वरिष्ठ पत्रकारों को संबोधित करते हुए एनडीटीवी के पूर्व संपादक पंकज पचौरी ने स्वास्थ्य को चुनावी मुद्दा बनाया जाना चाहिए।

पचौरी ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है। यही वजह है कि यहां की प्रति व्यक्ति आय भी भी काफी कम है। उन्होंने मीडियाकर्मियों से इस मुद्दे पर आगे आने की अपील करते हुए कहा कि स्वास्थ्य संबंधी खबरों के जरिए हमें राजनीतिक दलों पर दबाव बनाना चाहिए और यह प्रयास करना चाहिए कि स्वास्थ्य का मुद्दा सभी राजनीतिक दलों के चुनावी घोषणापत्र में प्रमुखता से शामिल हो।

कार्याशाला को सम्बोधित करते हुए संवाददाता समिति के अध्यक्ष प्रांशु मिश्र ने कहा कि समिति के जरिए वे पत्रकारों को इस मुद्दे पर जागरूक करने का प्रयास करेंगे। उनकी कोशिश होगी कि इस तरह की कार्यशालाओं के जरिए पत्रकारों को स्वास्थ्य संबंधी खबरों के आंकड़े भी उपलब्ध कराये जाएं।

‘दि ट्रिब्यून’ की वरिष्ठ संवाददाता सायरा नईम ने बताया कि इस मुद्दे पर वह बीते कई सालों से काम कर रहीं है, वहीं जनमोर्चा की संपादक सुमन गुप्ता ने कहा कि इस जागरूकता अभियान में जिले के पत्रकारों को भी शामिल करना चाहिए।

नवभारत टाइम्स के संपादक ने कहा कि उनका मानना है कि स्वास्थ्य संबंधी खबरों को मुख्य एजेंडे में शामिल करने का काम अखबार में शीर्ष पर बैठे लोगों द्वारा तय होना चाहिए। उन्होंने पत्रकारों के प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के विशेष संवाददाता शरत प्रधान ने स्वास्थ्य सेवाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए कहा कि प्रदेश में यह मुद्दा राजनीतिक दलों के मुख्य एजेंडे में नहीं है क्योंकि इससे उन्हें अपने वोटबैंक पर कोई फर्क पड़ता नजर नहीं आता।

कार्यशाला में वरिष्ठ पत्रकार मुदित माथुर, नीरज श्रीवास्तव, मनमोहन राय, कामना हजेला, अजय श्रीवास्तव व मनोज भद्रा भी उपस्थित थे। इससे पूर्व मीडियाकर्मियों को प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करते हुए ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीस की निदेशक शिल्पा नायर ने कहा कि वे समय-समय पर पत्रकारों को स्वास्थ्य संबंधी आंकड़े उपलब्ध कराती रहेंगी।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

3 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

10 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

6 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

14 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

3 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

16 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

4 hours ago