होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HC ने इन तीन चैनलों के प्रसारण पर रोक की मांग ठुकराई
HC ने इन तीन चैनलों के प्रसारण पर रोक की मांग ठुकराई
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। बांग्लादेश में तीन भारतीय टीवी चैनल स्टार जलसा, स्टार प्लस और जी बांग्ला का प्रसारण जारी रहेगा। दरअसल इन तीनों चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को फिलहाल बांग्लादेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है। बता
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
बांग्लादेश में तीन भारतीय टीवी चैनल स्टार जलसा, स्टार प्लस और जी बांग्ला का प्रसारण जारी रहेगा। दरअसल इन तीनों चैनलों पर प्रतिबंध लगाए जाने की मांग को फिलहाल बांग्लादेश हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
बता दें कि सुप्रीम कोर्ट की वकील सईदा शाहीन आरा लाइली द्वारा 7 अगस्त, 2014 को दायर एक याचिका में स्टार जलसा, स्टार प्लस और जी बांग्ला पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी। उन्होंने अपनी इस याचिका में कहा था कि इन तीन चैनलों से बांग्लादेश के समाज और संस्कृति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।
जस्टिस मोइनुल इस्लाम चौधरी और जस्टिस जेबीएम हसन की बेंच ने इस याचिका की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया।
याचिकाकर्ता ने अपनी याचिका में यह भी कहा था कि जिस तरह से बांग्लादेशी चैनलों का प्रसारण भारत में प्रतिबंधित है उसी तरह यहां भी भारतीय चैनलों पर प्रतिबंध लगा देना चाहिए। इस मामले में 19 अक्टूबर, 2014 को हाई कोर्ट ने नोटिस जारी कर सरकार से चार हफ्तों में जवाब मांगा था।
हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि वह क्यों नहीं इन भारतीय चैनलों को रोकने के लिए निर्देश जारी कर रही है। इससे पहले उसी साल 26 अगस्त को हाई कोर्ट की अलग बेंच ने इसी तरह की याचिका को खारिज कर दिया था।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स