होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / बिना लाइसेंस वाले चैनलों के प्रसारण के खिलाफ सरकार हुई सख्त, केबल ऑपरेटरों को दी ये चेतावनी
बिना लाइसेंस वाले चैनलों के प्रसारण के खिलाफ सरकार हुई सख्त, केबल ऑपरेटरों को दी ये चेतावनी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के ‘पीस टीवी’ पर उठ रहे विवादों के बीच केंद्र सरकार ने अब बिना लाइसेंस चल रहे चैनलों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। केंद्र ने केबल ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि वे अगर नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त का
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के ‘पीस टीवी’ पर उठ रहे विवादों के बीच केंद्र सरकार ने अब बिना लाइसेंस चल रहे चैनलों के खिलाफ सख्त रुख अपना लिया है। केंद्र ने केबल ऑपरेटरों को चेतावनी दी है कि वे अगर नियमों का उल्लंघन करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सरकार ने देश में दो दर्जन से ज्यादा अनधिकृत चैनलों की पहचान की है, जिन्हें टेलिकास्ट किए जा रहे हैं। इनमें NTV Bangladesh, TV Maldives, PTV, PTV Home, PTV World, Geo TV, Dawn, Express, Waqat, Q TV, Madni TV, Noor TV, Hadi TV और Aaj TV समेत कई अन्य चैनल शामिल हैं।
केंद्र ने राज्य सरकारों को यह सुनिश्चित करने को कहा कि केबल ऑपरेटर ऐसे टीवी चैनलों का प्रसारण न करें, जिन्हें जाकिर नाइक के 'पीस टीवी' जैसे भारत में 'डाउन लिंक' करने की अनुमति नहीं है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की ओर से राज्यों को परामर्श जारी किया गया है। केंद्र ने घोषणा की कि विवादास्पद इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के 'पीस टीवी' पर भाषणों से संबंधित सभी मामलों की जांच की जा रही है।
केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री एम. वेंकैया नायडू ने संवाददाताओं से कहा, ‘जाकिर नाइक ने साल 2008 औा 2009 में टीवी चैनल के लिए आवेदन किया था जिसे खारिज कर दिया गया था।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स