होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में FDI को लेकर मोदी सरकार का ये बड़ा फैसला

ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र में FDI को लेकर मोदी सरकार का ये बड़ा फैसला

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे पर लिए जा रहे फैसलों में से  एक बड़ा फैसला सोमवार को आया है। विदेशी निवेश पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र के नियमों में भी संशोधन किया है। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों में एफडीआई 49 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है। दरअसल सरकार ने ब्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। मोदी सरकार के आर्थिक मोर्चे पर लिए जा रहे फैसलों में से  एक बड़ा फैसला सोमवार को आया है। विदेशी निवेश पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र के नियमों में भी संशोधन किया है। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों में एफडीआई 49 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है। दरअसल सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग कैरेज सर्विसेज में ऑटोमेटिक रूट से 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी है। इन क्षेत्रों में टेलिपोर्ट, केबल टीवी, डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), हेडएंड-इन-स्काई (हिट्स) और मोबाइल टीवी जैसी सेवाएं शामिल हैं। बता दें कि ऑटोमैटिक रूट का मतलब है कि इसके लिए सरकारी मंजूरी की जरूरत नहीं होगी। इससे डीटीएच, केबल नेटवर्क, मोबाइल टीवी जैसे सेक्टर में विदेशी निवेश बढ़ेगा। गौरतलब है कि इससे पहले नवंबर में मोदी सरकार ने ब्रॉडकास्ट सेक्टर की कंपनियों के लिए एफडीआई नियमों को उदार बनाया था, तब सरकार ने टीवी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों को 100 फीसदी की मंजूरी दी तो थी, लेकिन इसमें ऑटोमेटिक रूट से एफडीआई की सीमा 49% कर दी थी और 51 फीसदी के लिए सरकार की अनुमति लेनी होती थी। इसी तरह टीवी न्यूज और एफएम रेडियो में सरकारी रूट के अंतर्गत एफडीआई की सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी कर दी गई थी। लेकिन अब ऑटोमेटिक रूट से टीवी डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों को 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दे दी गई है। हालांकि एफडीआई के ये नए नियम रेडियो एफएम चैनलों और न्यूज चैनलों पर लागू नहीं होंगे, लेकिन नॉन न्यूज चैनलों के लिए भी एफडीआई ऑटोमेटिक रूट के तहत 100 फीसदी कर दिया गया है। न्यूज मीडिया और रेडियो एफएम चैनलों के लिए अभी भी सरकारी रूट से एफडीआई की सीमा 49 फीसदी रखी गई है।   समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

1 hour ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

12 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

13 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

13 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

1 hour ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

1 hour ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

1 hour ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

1 hour ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

16 hours ago