होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पत्रकारों के लिए जल्द ये कदम उठाएगी सरकार...
पत्रकारों के लिए जल्द ये कदम उठाएगी सरकार...
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दसवीं कार्यसमिति की बैठक हाल ही में...
समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो।।
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ की दसवीं कार्यसमिति की बैठक हाल ही में संपन्न हुई। इस मौके पर प्रदेश के पांच मंत्री प्रेस क्लब के बुलावे पर बैठक में शामिल हुए। ये पहला मौका है, जब एक साथ राज्य सरकार के पांच मंत्रियों ने इस तरह बैठक में शिरकत की है।
पत्रकार संघ के अध्यक्ष शलभ भदौरिया ने इस दौरान पत्रकारों की समस्याओं से मंत्रियों को अवगत कराया। इसके साथ ही उन्होंने जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा को दस सूत्रीय मांग पत्र भी सौंपा। जिसमें मुख्यरूप से पत्रकार भवन की लीज़ डीड भोपाल श्रमजीवी पत्रकार संघ को दिलाने और भवन से जुड़ी कुछ अन्य समस्याओं का जिक्र है।
पत्रकारों के बुलावे पर पहुंचे मंत्रियों में पीसी शर्मा के अलावा, ब्रजेंद्र सिंह राठौर, ओमप्रकाश सिंह मरकाम, सुखदेव पांसे और लखन घनघोरिया शामिल रहे। मंत्रियों ने पत्रकारों की सभी मांगें पूरी करने का आश्वासन देने के साथ ही पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द से जल्द बनाने की भी बात कही।
इस मौके पर पत्रकार संघ के मोहम्मद अली, सुरेश शर्मा, केके अग्निहोत्री, कैलाश देवलिया, अरशद अली खान, राजेन्द्र पुरोहित, राजेश दिवेदी, दिलीप भदौरिया और शिशुपाल तोमर आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन रिजवान सिद्दकी ने किया।
टैग्स पत्रकार