होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / प्रिंट मीडिया में FDI सीमा बढ़ाने के मूड में अभी नहीं है केंद्र सरकार, फैसला टला
प्रिंट मीडिया में FDI सीमा बढ़ाने के मूड में अभी नहीं है केंद्र सरकार, फैसला टला
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। केंद्र सरकार समाचार पत्र और पत्रिकाओं में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने के मूड में अभी नहीं दिख रही है। बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी-आवाज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने प्रिंट मीडिया में एफडीआई की सीमा बढ़ाने का फैसला ट
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
केंद्र सरकार समाचार पत्र और पत्रिकाओं में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की सीमा बढ़ाने के मूड में अभी नहीं दिख रही है। बिजनेस न्यूज चैनल ‘सीएनबीसी-आवाज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने प्रिंट मीडिया में एफडीआई की सीमा बढ़ाने का फैसला टाल दिया है।
बता दें कि मीडिया में इससे पहले खबर आई थी कि सरकार प्रिंट मीडिया में विदेशी निवेश की अधिकतम सीमा 26 फीसदी से बढ़ाकर 49 फीसदी करने पर विचार कर रहा है। लेकिन ‘सीएनबीसी-आवाज’ की मानें तो संबंधित मंत्रालयों की हुई बैठक में इस प्रस्ताव को टालने का फैसला लिया जा चुका है। ये फैसला सेक्टर की संवेदनशीलता को देखते हुए लिया गया है।
फिलहाल अभी समाचार पत्र और पत्रिकाओं में सरकारी स्वीकृति के मार्ग से 26 फीसदी एफडीआइ की अनुमति है।
गौरतलब है कि हाल ही में विदेशी निवेश पर केंद्र सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए ब्रॉडकास्टिंग क्षेत्र के नियमों में भी संशोधन किया है। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्मों में एफडीआई 49 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दी गई है। दरअसल सरकार ने ब्रॉडकास्टिंग कैरेज सर्विसेज में ऑटोमेटिक रूट से 100 फीसदी एफडीआई की मंजूरी दी है। इन क्षेत्रों में टेलिपोर्ट, केबल टीवी, डायरेक्ट-टू-होम (डीटीएच), हेडएंड-इन-स्काई (हिट्स) और मोबाइल टीवी जैसी सेवाएं शामिल हैं।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स