होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार के घर हुई चोरी
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार के घर हुई चोरी
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के घर चोरी हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि उनके घर से कोई कीमती सामान नहीं बल्कि एक साल के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसौदिया के बीच की बैठकों के ब्योरे व
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश के घर चोरी हो गई। हैरान करने वाली बात ये है कि उनके घर से कोई कीमती सामान नहीं बल्कि एक साल के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और सिसौदिया के बीच की बैठकों के ब्योरे वाले सरकारी दस्तावेज चोरी हुए हैं।
यह घटना सोमवार यानी 18 जुलाई की है। मनीष सिसोदिया के मीडिया सलाहकार अरुणोदय प्रकाश दिल्ली के शेख सराय इलाके में रहते हैं। जब वे अपने घर पहुंचे तो घर के मेन दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था।
खबरों के मुताबिक, उनके घर से कोई कीमती सामान गायब नहीं हुआ, बल्कि महत्वपूर्ण सरकारी दस्तावेज और नोट पैड चोरी हो गए हैं।
इस संबंध में अरुणोदय की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स