होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब इस न्यूज चैनल के चेयरमैन पर महिला एंकर्स ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप...
जब इस न्यूज चैनल के चेयरमैन पर महिला एंकर्स ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फॉक्स न्यूज चैनल के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव रोजर ऐलेस (Roger Ailes) का कार्यकाल अब खत्म किया जा रहा है। दरअसल उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप है और यह आरोप चैनल की कुछ जानी-मानी न्यूज एंकर्स ने लगाया है।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फॉक्स न्यूज चैनल के चेयरमैन और चीफ एग्जिक्यूटिव रोजर ऐलेस (Roger Ailes) का कार्यकाल अब खत्म किया जा रहा है। दरअसल उन पर यौन उत्पीड़न का आरोप है और यह आरोप चैनल की कुछ जानी-मानी न्यूज एंकर्स ने लगाया है।
21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप के उच्च अधिकारियों ने ऐलेस के खिलाफ जांच के लिए कुछ वकीलों को हायर किया था, जिन्होंने लगभग 6 महिलाकर्मियों के बयान के आधार पर अपनी रिपोर्ट ग्रुप के उच्च अधिकारियों को सौंपी और इसके बाद ही कंपनी ने ये फैसला लिया है।
बता दें कि चैनल की पूर्व एंकर्स ग्रेचेन कार्लसन (Gretchen Carlson) और मेजिन केली (Megyn Kelly) ने 6 जुलाई को ऐलेस के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई थी। तभी एंकर्स ने 21st सेंचुरी फॉक्स ग्रुप से भी आंतरिक जांच करने की भी अपील की थी, जिसके बाद से न्यूज मीडिया में इस बात की चर्चा होने लगी थी और फॉक्स न्यूज में ऐलेस के भविष्य पर भी तलवार लटकने लगी थी।
गौरतलब है कि ऐलेस को 20 साल पहले फॉक्स न्यूज चैनल की शुरुआत करने के लिए जाना जाता है। इतना ही नहीं उन्होंने चैनल को केबल न्यूज नेटवर्क में शीर्ष पर भी पहुंचाया।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स