होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / HT के मोबाइल एडिटर यूसुफ उमर फिर लौटे इंटरनेशनल मीडिया में...

HT के मोबाइल एडिटर यूसुफ उमर फिर लौटे इंटरनेशनल मीडिया में...

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।  ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में भले ही कम समय (10 महीने), लेकिन एक महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले यूसुफ उमर ने अब यहां से अलविदा लेकर ‘सीएनएन इंटरनेशनल’ (CNN International) का हाथ थाम लिया है। उन्हें

समाचार4मीडिया ब्यूरो 8 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 

‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में भले ही कम समय (10 महीने), लेकिन एक महत्वपूर्ण पारी खेलने वाले यूसुफ उमर ने अब यहां से अलविदा लेकर ‘सीएनएन इंटरनेशनल’ (CNN International) का हाथ थाम लिया है। उन्हें यहां सीनियर सोशल रिपोर्टर/प्रड्यूसर की जिम्मेदारी दी गई है। उमर चैनल के लंदन ब्यूरो से काम करेंगे और डायरेक्टर एश्लेय कोडियानी (Ashley Codianni) के नेतृत्व वाली सोशल पब्लिशिंग टीम का हिस्सा होंगे।

बता दें कि पिछले साल मई महीने में अंग्रेजी दैनिक अखबार ‘हिंन्दुस्तान टाइम्स’ ने यूसुफ उमर को अपना मोबाइल एडिटर बनाया था। एचटी में उमर का काम अंग्रेजी दैनिक के लिए 750 मोबाइल जर्नलिस्ट की नियुक्ति करना और उन्हें ट्रेनिंग देना था।

यूसुफ  अवॉर्ड विनिंग मोबाइल जर्नलिस्ट है। वे है तो भारतीय मूल के, लेकिन उनके पास ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की नागरिकता है।

एचटी में जुड़ने से पहले उमर साउथ अफ्रीका के 24X7 प्रसारित होने वाले एक टेलिविजन चैनल ‘eNCA’ में कार्यरत थे। विदेशी मामलों के संवाददाता के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर रिपोर्टिंग की है। उन्होंने सीरिया का सिविल वॉर भी कवर किया है। कुछ समय तक उमर ने ड्यूक मीडिया के साथ काम किया और यहां उन्होंने Snapchat storytelling पर रिसर्च किया।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।

टैग्स
सम्बंधित खबरें

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 minutes ago

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

मैडिसन मीडिया सिग्मा की CEO वनिता केसवानी ने छोड़ा पद

मीडिया इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आई है। वनिता केसवानी ने मैडिसन मीडिया सिग्मा (Madison Media Sigma) के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में शाजिया फ़ज़ल को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

ग्लोबल मीडिया और एंटरटेनमेंट कंपनी वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी (Warner Bros. Discovery) में शाजिया फ़ज़ल को बड़ी जिम्मेदारी मिली है

2 days ago

अब RPSG मीडिया के CEO होंगे साहिल शेट्टी, 9 मार्च को संभालेंगे जिम्मेदारी

नेटवर्क18 स्टूडियो से अलग होने के बाद साहिल शेट्टी अब आरपीएसजी मीडिया (RPSG Media) में चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) के तौर पर जुड़ने जा रहे हैं

3 days ago

बड़ी खबरें

BSE व NSE ने इस मामले में 'बालाजी टेलीफिल्म्स' पर लगाया जुर्माना

टीवी और फिल्म प्रोडक्शन कंपनी बालाजी टेलीफिल्म्स (Balaji Telefilms Limited) पर स्टॉक एक्सचेंज ने जुर्माना लगाया है।

2 days ago

शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई YAAP Digital Limited

डिजिटल मार्केटिंग कंपनी YAAP Digital Limited ने शेयर बाजार में अपना डेब्यू कर लिया है। कंपनी NSE Emerge प्लेटफॉर्म पर लिस्ट हुई है और इस प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध होने वाली यह 717वीं कंपनी बन गई है।

2 minutes ago

दैनिक भास्कर समूह में नौकरी का मौका, इस पद के लिए निकली वैकेंसी

यदि आप पत्रकार हैं और मीडिया के फील्ड में नई नौकरी की तलाश में हैं तो यह मौका आपके लिए है।

2 minutes ago

भारत एक्सप्रेस की तीसरी वर्षगांठ पर दिल्ली में मेगा कॉन्क्लेव 9 मार्च को

‘विकसित भारत 2047: नए भारत की बात’ थीम के साथ होने वाला यह कार्यक्रम देश के भविष्य और विकास की दिशा पर केंद्रित रहेगा।