होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FDI के लिए राघव बहल की कंपनी Quintillion Media ने उठाया ये कदम...
FDI के लिए राघव बहल की कंपनी Quintillion Media ने उठाया ये कदम...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने मीडिया दिग्गज राघव बहल की कंपनी ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) और मशहूर शेफ संजीव कपूर की ‘फूड-फूड’ ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) के पास आवेदन किया है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में ‘क्विंटिलियन मीडिया’ और
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। जाने-माने मीडिया दिग्गज राघव बहल की कंपनी ‘क्विंटिलियन मीडिया’ (Quintillion Media) और मशहूर शेफ संजीव कपूर की ‘फूड-फूड’ ने प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रस्तावों को मंजूरी देने के लिए फॉरेन इनवेस्टमेंट प्रमोशन बोर्ड (FIPB) के पास आवेदन किया है। गौरतलब है कि अप्रैल महीने में ‘क्विंटिलियन मीडिया’ और ब्लूमबर्ग ने पार्टनरशिप कर ‘ब्लूमबर्गक्विंट’ नाम से एक नया बिजनेस चैनल और एक वेबसाइट लॉन्च करने की योजना बनाई है। वहीं दूसरी तरफ, पिछले महीने ही संजीव कपूर के टीवी चैनल ‘फूड-फूड’ में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी है। यह चैनल ‘टर्मेरिक विजन कंपनी’ साल 2011 में लॉन्च किया था। ‘टर्मेरिक विजन’ संजीव कपूर, ‘एस्ट्रो ओवरसीज कंपनी’ और संदीप गोयल की ‘मोगी कंसल्टेंट्स’ की संयुक्त उद्यम कंपनी है। दरअसल संभावना जताई जा रही है कि ‘टर्मेरिक विजन’ से ‘मोगी कंसल्टेंट्स’ और ‘एस्ट्रो ओवरसीज’ दोनों ही कंपनियां अलग हो सकती हैं। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स