होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / FM ब्रॉडकास्टर्स को 49% FDI के लिए FIPB की लेनी होगी मंजूरी...
FM ब्रॉडकास्टर्स को 49% FDI के लिए FIPB की लेनी होगी मंजूरी...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसके तहत अब एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टर तीसरे चरण के लिए आवेदन करते समय और लाइसेंस की वैध अवधि के दौरान 49 प्रतिशत तक विदेशी निवेश (FDI) रख सकते हैं। मं
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
सूचना-प्रसारण मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण जारी किया है, जिसके तहत अब एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टर तीसरे चरण के लिए आवेदन करते समय और लाइसेंस की वैध अवधि के दौरान 49 प्रतिशत तक विदेशी निवेश (FDI) रख सकते हैं।
मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पोर्टफोलियो निवेश समेत रेडियो ब्रॉडकास्टिंग कंपनी में कुल प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश 49 प्रतिशत से अधिक नहीं होना चाहिए। साथ ही रेडियो कंपनी में किसी भी मौजूदा या प्रस्तावित विदेशी निवेश के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (Foreign Investments Promotion Board) की मंजूरी जरूरी होगी।
स्पष्टीकरण में आगे कहा गया है कि कंपनी को ऐसी विदेशी शेयरधारिता की स्थिति सालाना आधार पर घोषित करनी होगी और प्रमाणित करना होगा कि उसमें विदेशी निवेश 49 प्रतिशत की सीमा के भीतर है। वहीं एफएम रेडियो ब्रॉडकास्टिंग कंपनी में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विदेशी निवेश की गणना का तरीका सरकार की मौजूदा नीति के अनुरूप होगा।
एफडीआई नीति की समीक्षा करते हुए सरकार ने एफएम रेडियो के तीसरे चरण के नीतिगत दिशानिर्देशों में संशोधन किया है जिनकी घोषणा 24 नवंबर 2015 को की जा चुकी है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स