होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जी टीवी ने महिलाओं को किया सम्मानित...
जी टीवी ने महिलाओं को किया सम्मानित...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फेमपॉवरमेंट विमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2016 और जी टीवी ने 17 जुलाई को मुंबई के फिल्म सिटी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार शो के दौरान विभिन्न क्षे
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
फेमपॉवरमेंट विमेन अचीवर्स अवार्ड्स 2016 और जी टीवी ने 17 जुलाई को मुंबई के फिल्म सिटी में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान महिलाओं को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया।
पुरस्कार शो के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करने वाली दूरदर्शी, इनोवेटर्स व रचनात्मक महिलाओं को प्रतिष्ठित दिग्गजों जैसे सुभाष घई, सरोज खान, कैलाश खेर, डॉली ठाकुर, छाया मोमाया, मृणालिनी देशमुख, कृषिका लुल्ला आदि की मौजूदगी में सम्मानित किया गया।
जी टीवी पर जल्द ही इस कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा करेगा।
महिलाओं के सम्मान के लिए यह एक ऐसा पुरस्कार हैं जिसकी नामंकन प्रक्रिया खुली होती है और कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला को नामांकित कर सकता है। विजेताओं का चयन एक सख्त एवं निष्पक्ष प्रक्रिया के बाद स्क्रीनिंग जूरी और फाइनल मुख्य जूरी के माध्यम से किया गया जिसमें समाज के पेशेवर और सम्मानजनक नाम शामिल थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स