होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...कुछ इस तरह मीडिया को लेकर पहला टी-20 घिरा विवादों में
...कुछ इस तरह मीडिया को लेकर पहला टी-20 घिरा विवादों में
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट और वनडे मैच के बाद अब बारी है क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 की। गुरुवार को पहली बार ग्रीन पार्क में हुआ इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला अब विवादों की शक्ल ले रहा है। दरअसल पहले मैच के परिणाम में भले ही भारत हार गया ह
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट और वनडे मैच के बाद अब बारी है क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट टी-20 की। गुरुवार को पहली बार ग्रीन पार्क में हुआ इंटरनेशनल टी-20 मुकाबला अब विवादों की शक्ल ले रहा है। दरअसल पहले मैच के परिणाम में भले ही भारत हार गया हो, लेकिन मैच शुरू होने से पहले ग्रीन पार्क स्टेडियम में पुलिस और कुछ लोगों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
दरअसल, पुलिस व मीडिया कर्मियों ने दो दर्जन ऐसे युवकों को पकड़ा है, जिनका ताल्लुकात मीडिया से नहीं था, लेकिन उन्हें मीडिया का पास यूपीसीए से जारी कर दिया गया था।
पुलिस की पूछताछ में पता चला की यूपीसीएस के एक अधिकारी ने मोटी रकम लेकर मीडिया के नाम पर फर्जी पास जारी कर दिए हैं। उधर खबर फैलते ही मौके पर कई दूसरे मीडिया कर्मी पहुंच गए और हंगामा करना शुरू कर दिया। मामले में पुलिस को स्वयं संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने एफआईआर दर्ज करने की बात कही है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स