होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ...तो क्या अब फेसबुक-ट्विटर पर भी देखा जा सकेगा IPL !

...तो क्या अब फेसबुक-ट्विटर पर भी देखा जा सकेगा IPL !

सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां ट्विटर और फेसबुक ने भी आईपीएल के लिए मीडिया अधिकार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इन दोनों के अलावा 18 और कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हैं। मीडिया अधिकारों के लिए इतनी कंपनियों के उत्साह दिखाने पर बीसीसीआई ने खुशी जताई है। इन कंपनियों ने आईपीएल के प्रसारण के डिजिटल और मोबाइल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

सोशल नेटवर्किंग क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां ट्विटर और फेसबुक ने भी आईपीएल के लिए मीडिया अधिकार खरीदने में दिलचस्पी दिखाई है। इन दोनों के अलावा 18 और कंपनियां भी इस दौड़ में शामिल हैं। मीडिया अधिकारों के लिए इतनी कंपनियों के उत्साह दिखाने पर बीसीसीआई ने खुशी जताई है। इन कंपनियों ने आईपीएल के प्रसारण के डिजिटल और मोबाइल अधिकार खरीदने के लिए आइटीटी खरीदी है।

इस पर बीसीसीआई ने कहा है, 'इंडियन प्रीमियर लीग मीडिया अधिकार आइटीटी को प्रमुख मीडिया और प्रौद्योगिकी कंपनियों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। आईटीटी दस्तावेज 19 सितंबर से 18 अक्टूबर, 2016 तक बिक्री के लिए उपलब्ध था।'

फिलहाल जिन अधिकारों की पेशकश की जा रही है उनमें भारतीय उपमहाद्वीप के 2018 से 2027 तक (10 आईपीएल सीजन) टेलिविजन अधिकार, भारतीय उपमहाद्वीप के 2018 से 2022 तक (पांच आईपीएल सीजन) तक डिजिटल अधिकार और शेष विश्व के 2018 से 2022 तक (पांच आईपीएल सत्र) अधिकार शामिल हैं।

मीडिया अधिकार की बोली जमा कराने की प्रक्रिया 25 अक्टूबर को शुरू होगी। ट्विटर और फेसबुक के अलावा इस दौड़ में स्टार इंडिया, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क, रिलायंस जियो डिजिटल सर्विसेज भी शामिल हैं। बीसीसीआई के उत्साह की एक वजह यह भी है कि उसकी सबसे सफल और कमाऊ लीग पर लोढ़ा कमेटी ने सवाल उठाए थे और इसे तमाशा करार दिया था, लेकिन दर्शकों के अलावा बाजार की बड़ी कंपनियों को भी इसमें निवेश करने में कोई परेशानी नहीं है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

15 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

15 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

16 hours ago


बड़ी खबरें

‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स’ के मुख्य अतिथि होंगे महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार

मार्केटिंग और ऐडवर्टाइजिंग जगत के बड़े नामों को सम्मानित करने के लिए ‘लक्ष्य पिच बेस्ट CMO अवॉर्ड्स 2026’ का आयोजन 12 मार्च को मुंबई में किया जाएगा।

4 hours ago

Always-On या Burst Campaign: मार्केटर्स किस रणनीति को दे रहे हैं ज्यादा तवज्जो?

जैसे-जैसे डिजिटल मीडिया पर खर्च बढ़ रहा है और कैंपेन ट्रैकिंग लगभग रियल-टाइम में होने लगी है, मार्केटर्स अब यह सोचने लगे हैं कि क्या पारंपरिक बर्स्ट-आधारित कैंपेन मॉडल आज भी सही है।

3 hours ago

पारदर्शिता को लेकर OpenPath पर उठे सवाल, WPP व डेंट्सू ने पीछे खींचे कदम

दुनिया की दो बड़ी विज्ञापन होल्डिंग कंपनियां Dentsu और WPP ने चुपचाप The Trade Desk की OpenPath पहल से दूरी बना ली है।

4 hours ago

इस बड़े पद पर जल्द फिर ‘जी मीडिया’ में शामिल होंगे प्रसन्ना राघव

प्रसन्ना राघव ने हाल ही में ‘एसोसिएटेड ब्रॉडकास्टिंग कंपनी प्रा. लि.’ (टीवी9 नेटवर्क) से इस्तीफा दे दिया था। वह पूर्व में भी ‘जी मीडिया’ में अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

2 hours ago

जन्मदिन विशेष: मार्केट की चुनौतियों के बीच ग्रोथ को नई रफ्तार दे रहे मोहित जोशी

आज मोहित जोशी अपना जन्मदिन मना रहे हैं। यह मौका उनके उस प्रोफेशनल सफर को याद करने का भी है, जो भारत के आधुनिक मीडिया प्लानिंग और बाइंग इकोसिस्टम के विकास के साथ-साथ आगे बढ़ा है।

3 hours ago