होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फेसबुक ने भारत में शुरू किया ‘Instant Articles’, इन मीडिया संस्थानों से की पार्टनरशिप
फेसबुक ने भारत में शुरू किया ‘Instant Articles’, इन मीडिया संस्थानों से की पार्टनरशिप
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फेसबुक ने भारत में सोमवार को इंस्टैंट आर्टिकल्स (Instant Articles) फीचर्स शुरू कर दिया है। इसके लिए फेसबुक ने इंडिया टुडे (India Today), द क्विंट (The Quint), आज तक (Aajtak), हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) और द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) को पब्लिशिंग पार्टनर बनाया है। फेसबुक क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 10 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फेसबुक ने भारत में सोमवार को इंस्टैंट आर्टिकल्स (Instant Articles) फीचर्स शुरू कर दिया है। इसके लिए फेसबुक ने इंडिया टुडे (India Today), द क्विंट (The Quint), आज तक (Aajtak), हिन्दुस्तान टाइम्स (Hindustan Times) और द इंडियन एक्सप्रेस (The Indian Express) को पब्लिशिंग पार्टनर बनाया है। फेसबुक के डायरेक्टर ऑफ न्यूज एंड ग्लोबल मीडिया पार्टनरशिप एंडी मिशेल ने कहा, ‘भारत में इंस्टैंट आर्टिकल शुरू करने को लेकर हम बहुत रोमांचित हैं। यह देखना काफी रोमांचक होगा कि कैसे यह फीचर फेसबुक पर यहां के लोगों को पसंद आएगा।’ उन्होंने कहा, ‘हम इंस्टैंट आर्टिकल तैयार करने की दिशा में काम जारी रखेंगे और यह हमारे पब्लिशिंग पार्टनर एवं दर्शकों के लिए काफी बेहतर अनुभव वाला होगा। हम यूएसए में इस पर काम कर रहे हैं और हाल ही में इसे एंड्रॉयड पर भी शुरू किया है। भारत में इसे लॉन्च करने का यह सही समय है।’ उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश में जहां लोगों को मोबाइल कंटेंट लोड करते समय काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है, यह फीचर काफी बेहतर अनुभव देगा।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स