होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / लोकसभा टीवी से अलग हुए एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) धीरज सिंह
लोकसभा टीवी से अलग हुए एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) धीरज सिंह
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। लोकसभा टीवी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) के पद पर कार्यरत धीरज सिंह को चैनल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। 14 जुलाई को उनका यहां अखिरी दिन था। धीरज सिंह ने अप्रैल 2010 में बतौर प्रोग्रामिंग क
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
लोकसभा टीवी में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (प्रोग्रामिंग) के पद पर कार्यरत धीरज सिंह को चैनल से कार्यमुक्त कर दिया गया है। 14 जुलाई को उनका यहां अखिरी दिन था।
धीरज सिंह ने अप्रैल 2010 में बतौर प्रोग्रामिंग कंसल्टेंट लोकसभा टीवी जॉइन किया था और साल नवंबर 2014 में उन्हें प्रोग्रामिंग का एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया गया। चैनल पर वे ‘नो योर एमपी’ (KNOW YOUR MP) और ‘फेयर्स ऑफ इंडिया’ (FAIRS OF INDIA) की एंकरिंग भी करते थे।
मीडिया के क्षेत्र में धीरज को 20 सालों का अनुभव है। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठित मीडिया घरानों के साथ भी काम किया है, जिनमें ‘टीवी टुडे’ और आउटलुक ग्रुप शामिल है। ‘इंडिया टुडे’ में उन्होंने बतौर प्रड्यूसर अगस्त 2003 से जुलाई 2006 तक काम किया और इससे पहले उन्होंने आउटलुक ग्रुप में मई, 2000 से दिसंबर, 2002 तक काम किया और तब वे यहां कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर कार्यरत थे।
धीरज को पत्रकारिता के कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका है, जिनमें रामनाथ गोयनका अवॉर्ड, लाडली मीडिया अवॉर्ड और जीविका अवॉर्ड शामिल है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स