होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / दैनिक भास्कर एक्सक्लूसिव: खोज निकाला सलमान खान का लापता ड्राइवर

दैनिक भास्कर एक्सक्लूसिव: खोज निकाला सलमान खान का लापता ड्राइवर

राजस्थान हाईकोर्ट ने 1998 के हिरण शिकार से जुड़े दो मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया। दैनिक भास्कर ने शिकार

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

राजस्थान हाईकोर्ट ने 1998 के हिरण शिकार से जुड़े दो मामलों में सलमान खान को बरी कर दिया। दैनिक भास्कर ने शिकार के दौरान इस्तेमाल हुई जिप्सी के ड्राइवर हरीश दुलानी को ढूंढ निकाला। हरीश से जिरह का मौका नहीं मिल पाने काे सलमान के बरी होने की बड़ी वजहों में से एक माना जा रहा है। जब सीधे सवाल किए तो हरीश ने बताया, ''मैं अब भी इस बयान पर कायम हूं कि सलमान ने ही हिरण का शिकार किया था। मैं कहीं गायब नहीं हुआ था। सलमान को बचाना था, इसलिए जानबूझ कर मुझे बुलाया ही नहीं गया।'' तीन दिन सलमान के साथ था यह ड्राइवर...
 क्या था पूरा मामला
- 1998 में एक दवा कारोबारी अरुण ने अपनी जिप्सी के साथ ड्राइवर हरीश को उम्मेद भवन भेजा था। उस वक्त 'हम साथ-साथ हैं' की शूटिंग चल रही थी।
- हरीश तीन दिन सलमान के साथ ही रहा। इसी दौरान हिरण का शिकार हुआ। हरीश ने 24 जनवरी, 2002 को सीजेएम कोर्ट में बयान दिए। अगली पेशी 24 फरवरी, 2002 को थी।
- 2006 में लोअर कोर्ट में हरीश की गवाही के बिना ही सबूतों के आधार पर सलमान को सजा सुनाई। हालांकि, राजस्थान हाईकोर्ट ने हरीश के क्रॉस एग्जामिनेशन को सलमान के लिए जरूरी माना।
- प्रॉसिक्यूशन की तरफ से गवाह को पेश न कर पाने के कारण हाईकोर्ट ने सलमान को बरी कर दिया।
कहां था हरीश?
- कहा जा रहा था कि 10 साल से दुलानी गायब है और वह दुबई में कहीं अच्छी जिंदगी जी रहा है। भास्कर ने इसी मामले पर दुलानी से कॉन्टैक्ट किया। फैसले की रात वह अहमदाबाद से टैक्सी लेकर जोधपुर निकला था। वह आज भी ड्राइवरी ही करता है। उसका कहना है कि वह कहीं गायब नहीं हुआ और अपने बयान पर कायम है।
हिरण शिकार केस के सबसे अहम गवाह से सीधे सवाल
Q- सबूतों-गवाहों के अभाव में सलमान बरी हो गए। आपको सबसे बड़ा कारण माना जा रहा है। आप मुख्य गवाह थे तो गायब क्यों हो गए?
-''मुझे भी समझ नहीं आ रहा कि वे बरी कैसे हो सकते हैं, अभी तो मेरी गवाही तक नहीं हुई है। कौन कहता है कि मैं गायब था, ज्यादातर कोर्ट हियरिंग में गया था।''
- ''24 नंवबर 2015 और 17 मई 2016 को भी मैं कोर्ट हियरिंग में गया था, आप वहां मेरे साइन देख सकते हैं।''
- ''हां, पारिवारिक कारणों से कुछ कोर्ट हियरिंग में भले नहीं जा पाया। उनको सलमान को बचाना था, इसीलिए मुझे बुलाया ही नहीं गया।''
Q- कोर्ट में कहा गया- गायब होने से बचाव पक्ष को आपसे बहस का मौका नहीं मिला? - ''कहा न कि जब बुलाया जाता, तब कोर्ट जाता था। बचाव पक्ष जब चाहता तो मुझसे बात कर सकता था।''
- ''इसके लिए कभी कोई सूचना नहीं दी गई कि बचाव पक्ष की बहस के लिए कोर्ट में आना है।''
Q- काले हिरण शिकार मामले में भी आप गवाह हैं, उसके लिए कब कोर्ट जाना है? - ''अपने वकील से मेरी बात हुई थी, उसने अगली कोर्ट हियरिंग 10 अगस्त को होने की बात बताई है। मैं कोर्ट में जरूर जाऊंगा। वहां भी सच बोलूंगा।''
Q- साफ बताइए, क्या सलमान ने शिकार किया था? - ''पूरा मामला तो याद नहीं, लेकिन मैंने वन विभाग और मैजिस्ट्रेट के सामने अपना बयान रिकॉर्ड करवा दिया था और मैं आज भी उस बयान पर कायम हूं।''
हरीश ने बयान में कहा था कि सलमान खान और उनके साथियों ने 26 और 28 सितंबर 1998 को जोधपुर के घोड़ा फार्म और भवाद इलाके में शिकार किया।
Q- क्या शिकार के समय आप जिप्सी चला रहे थे? - ''जब शिकार हुआ, तब जिप्सी सलमान खुद चला रहे थे, मैं तो पीछे बैठा था।''
- ''उन्हें जिप्सी चलाने का बहुत शौक था, इसलिए वह गाड़ी चला रहे थे।''
Q- सरकार सुप्रीम कोर्ट गई तो आप वहां गवाही देंगे? - ''सुप्रीम कोर्ट में बुलाया जाता है तो वहां भी जाऊंगा, लेकिन खर्च और सुरक्षा मेरी सबसे बड़ी चिंता है।''
- ''मैं तो ड्राइवर था, नौकरी कर रहा था, लेकिन बिना बात मामले में फंस गया तो नौकरी से भी निकाल दिया गया। तनख्वाह तक नहीं दी।''
Q- सलमान के खिलाफ न बोलने के लिए कोई लालच या धमकी मिली?
- ''पैसा दिया होता तो मेरी यह स्थिति नहीं होती। मकान बिक गया, मोटरसाइकिल तक नहीं है।''
- ''कहने वाले कहते हैं कि मैं दुबई चला गया, लेकिन मेरे पास पासपोर्ट तक नहीं है। इस केस के चक्कर में मेरे माता-पिता नहीं रहे।''
- ''पिता को धमकियां मिली थीं, लेकिन पूछने पर भी कुछ नहीं बताया। इसी कारण उनकी जल्दी मौत हुई। फिर मेरी मां चिंता में चल बसी।''
साभार: दैनिक भास्कर


टैग्स
सम्बंधित खबरें

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 minutes ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

52 minutes ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

7 hours ago

Ventes Avenues की कमान अब बलमुरुगन मणि व फौजान अब्दुल रहीम के हाथ

डिजिटल मार्केटिंग और एडटेक कंपनी ‘Ventes Avenues Pvt. Ltd.’ ने अपने बिजनेस फोकस को और मजबूत करने का ऐलान किया है।

7 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

3 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

12 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

52 minutes ago

वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी में नीरज झा को मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

नीरज झा पिछले 6 साल से ज्यादा समय से वॉर्नर ब्रदर्स डिस्कवरी से जुड़े हुए हैं। इस प्रमोशन से पहले वह कंपनी में कंटेंट, प्रोग्रामिंग और एक्विजिशन के डायरेक्टर के पद पर काम कर रहे थे।

12 hours ago