होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक से जुड़े राजीव मिश्रा फिर लौटे मैनस्ट्रीम मीडिया में, मिला बड़ा पद

सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक से जुड़े राजीव मिश्रा फिर लौटे मैनस्ट्रीम मीडिया में, मिला बड़ा पद

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी, टीवी18 न्यूज ग्रुप से खबर है कि यहां पूरे ग्रुप के सैटेलाइट टीवी चैनल्स के बिजनेस हेड के तौर सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक के राजीव मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इस ग्रुप के नेतृत्व में न्यूज18 तमिलनाडु, न्यूज18 केरल, न्यूज18 असम व नॉर्थ ईस्

समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।

ईटीवी, टीवी18 न्यूज ग्रुप से खबर है कि यहां पूरे ग्रुप के सैटेलाइट टीवी चैनल्स के बिजनेस हेड के तौर सैमसंग इलेक्‍ट्रॉनिक के राजीव मिश्रा को नियुक्त किया गया है। इस ग्रुप के नेतृत्व में न्यूज18 तमिलनाडु, न्यूज18 केरल, न्यूज18 असम व नॉर्थ ईस्ट, ईटीवी राजस्थान, ईटीवी उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड, ईटीवी मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़, ईटीवी बिहार व झारखंड, ईटीवी उर्दू, ईटीवी हरियाणा व हिमाचल प्रदेश, ईटीवी न्यूज गुजराती, ईटीवी न्यूज बंग्ला, ईटीवी न्यूज कन्नड़ और ईटीवी न्यूज उड़िया चैनल प्रसारित होता है।

इस खबर की पुष्टि ईटीवी न्यूज नेटवर्क के सीईओ जगदीश चंद्रा ने की। उन्होंने कहा, ‘यह कदम बहुत ही महत्वपूर्ण है। मिश्रा के 22 साल के अनुभव से भारतीय मीडिया परिदृश्य में ईटीवी और टीवी18 न्यूज की स्थिति और मजबूत होगी।’

राजीव मिश्रा सैमसंग के साथ अगस्त 2014 में जुड़े थे। उन पर कंपनी के सीएसआर (CSR) विभाग के साथ-साथ साउथ वेस्ट एशिया की जिम्मेदारी थी।

इस बारे में जब एक्सचेंज4मीडिया ने राजीव से संपर्क किया तो उन्होंने कहा, ‘पिछले महीने ही सैमसंग को अलविदा कह दिया था और इस शुक्रवार से ईटीवी, टीवी18 न्यूज ग्रुप जॉइन करुंगा।’

राजीव ने अपने 25 वर्ष के लंबे करियर में कई महत्‍वपूर्ण पदों पर काम किया है। सैमसंग में नियुक्ति से पहले राजीव लोकसभा टीवी में बतौर चीफ एग्जिक्‍यूटिव आफिसर कार्यरत थे। इस पद पर रहते हुए उन्‍होंने चैनल के सभी विभागों जैसे मार्केटिंग, सेल, डिस्ट्रिब्‍यूशन, प्रड्यूसिंग, होस्टिंग और सामान्‍य मुद्दों से लेकर राजनीतिक गलियारों से जुड़े कार्यक्रमों का प्रसारण समेत कई क्षेत्रों में अ‍हम भूमिका निभाई है।

साथ ही वह दिग्‍गज मीडिया कंपनी ‘हिन्दुस्‍तान टाइम्‍स’, ‘स्‍टार टीवी’, ‘टीवी एशिया ऑफ यूएसए’, ‘बीएजी फिल्‍म एंड मीडिया’ में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं। राजीव भारत सरकार के विभिन्न मंत्रालय में मीडिया सलाहकार निकायों के नामित सदस्य भी रह चुके हैं।

राजीव ‘रेडियो ऑपरेटर फॉर इंडिया’ (एआरओआई) के संस्‍थापक और असोसिएशन के पहले अध्‍यक्ष रह चुके हैं। साथ ही भारत के क्षेत्रीय टेलिविजन प्रसारकों के संघ के पहले अध्‍यक्ष पद पर भी कार्यरत रहे हैं। वे‘रीजनल टेलिविजन ब्रॉडकास्टर ऑफ इंडिया’ के (एआरटीबीआइ) के पहले अध्‍यक्ष रह चुके हैं।

उन्‍होंने आइएबी, मॉनट्रेक्‍स, स्विजरलैंड से मास्‍टर इन बॉडकास्टिंग और एमबीए इन मीडिया मैनेजमेंट की एजुकेशन एमसीएनवाइ, अमेरिका से प्राप्‍त की है।

समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

‘मिंट’ को बाय बोलकर Upstox से जुड़े अनुभव मुखर्जी

Upstox में वह मार्केट्स और फाइनेंस कंटेंट टीम का हिस्सा होंगे। यहां वह इक्विटी मार्केट, कॉरपोरेट खबरों, तिमाही नतीजों और कमोडिटीज से जुड़े विभिन्न विषयों को कवर करेंगे।

10 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

‘TV9’ में इस बड़े पद से अलग हुए प्रसन्ना राघव, जल्द शुरू करेंगे नई पारी

10 मार्च इस संस्थान मैं उनका आखिरी कार्यदिवस है। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, वह जल्द ही एक बार फिर ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में लीडरशिप भूमिका में नजर आ सकते हैं।

17 hours ago


बड़ी खबरें

सरकार की फैक्ट चेक यूनिट पर रोक, AIM ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत

AIM भी उन याचिकाकर्ताओं में शामिल था, जिन्होंने इस फैक्ट चेक यूनिट की संवैधानिक वैधता को अदालत में चुनौती दी थी।

13 hours ago

एक बार फिर धूम मचाने आया Laqshya Pitch Best CMO अवॉर्ड्स, 12 मार्च को होगा इवेंट

एक्सचेंज4मीडिया ग्रुप Laqshya Pitch Best CMO Awards एक बार फिर आयोजित करने जा रहा हैं।

21 hours ago

सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया में देविका प्रभु की एंट्री, बनीं हिंदी मूवीज की बिजनेस हेड

इस नई जिम्मेदारी की जानकारी देविका प्रभु ने खुद लिंक्डइन पर एक पोस्ट के जरिये साझा की।

10 hours ago

ESOP स्कीम के तहत 'बालाजी टेलीफिल्म्स' ने एम्प्लॉयीज को यूं बनाया अपना हिस्सेदार

बालाजी टेलीफिल्म्स लिमिटेड ने अपने एम्प्लॉयीज को ESOP (एम्प्लॉयी स्टॉक ऑप्शन प्लान) के तहत 51,997 इक्विटी शेयर आवंटित किए हैं।

22 hours ago

‘Times’ समूह ने इस बड़े पद पर शमशेर सिंह को किया नियुक्त

शमशेर सिंह इससे पहले सितंबर 2024 से ‘नेटवर्क18’ (Network18) समूह में ग्रुप कंसल्टिंग एडिटर के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से उन्होंने बाय बोल दिया है।

11 hours ago