होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ईटीवी को कुछ इस तरह से हुआ फायदा...
ईटीवी को कुछ इस तरह से हुआ फायदा...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। पैनोरमा टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हाल ही में जारी की गई पहली तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, ईटीवी नेटवर्क ने विज्ञापन राजस्व में पिछले वर्ष (वित्तीय वर्ष 15-16) से 75 फीसदी ज्यादा वृद्धि दर्ज की है। इस साल की पहली तिमाही में चैनल ने
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
पैनोरमा टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा हाल ही में जारी की गई पहली तिमाही की रिपोर्ट के मुताबिक, ईटीवी नेटवर्क ने विज्ञापन राजस्व में पिछले वर्ष (वित्तीय वर्ष 15-16) से 75 फीसदी ज्यादा वृद्धि दर्ज की है। इस साल की पहली तिमाही में चैनल ने 56.93 करोड़ रुपए अर्जित किए, जबकि पिछले साल यह आंकड़ा 32.61 करोड़ था।
ईटीवी न्यूज नेटवर्क के सीईओ जगदीश चंद्रा ने कहा, ‘ईटीवी कुछ समय से देश की आवाज बन गया है, लेकिन अब इसने अपने P&L (प्रॉफिट और लॉस) को भी दर्शाना शुरू कर दिया है। 23 राज्यों में 13 चैनलों के साथ अब हम देश में सबसे बड़े रीजनल टेलिविजन न्यूज नेटवर्क हैं और हमें अपनी टीम पर गर्व है।’
बता दें कि पैनोरमा टेलिविजन प्राइवेट लिमिटेड टीवी18 ग्रुपर का ही एक हिस्सा है, जिसका स्वामित्व रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के पास है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स