होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले ईटीवी न्यूज नेटवर्क के हेड जगदीश चन्द्र
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मिले ईटीवी न्यूज नेटवर्क के हेड जगदीश चन्द्र
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। ईटीवी न्यूज नेटवर्क के हेड जगदीश चन्द्र ने हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपने लोकप्रिय टॉक शो ‘जेसी शो’ (JC Show) में प्रसारित इंटरव्यू के संकलन की एक प्रति भेंट की। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई।
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
ईटीवी न्यूज नेटवर्क के हेड जगदीश चन्द्र ने हाल ही में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की और उन्हें अपने लोकप्रिय टॉक शो ‘जेसी शो’ (JC Show) में प्रसारित इंटरव्यू के संकलन की एक प्रति भेंट की। यह मुलाकात राष्ट्रपति भवन में हुई।
इस दौरान राष्ट्रपति ने जगदीश चन्द्र को उनके शो की सफलता के लिए बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की।
वहीं जगदीश चन्द्र ने राष्ट्रपति को यह बताया कि यह शो देशभर में दर्शकों में काफी लोकप्रिय है और कुछ दिन पहले सैंतालीस लाख दर्शकों ने इस शो को देखा है।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स