होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / डीएनए अब पूरी तरह से एस्सेल ग्रुप के पास, दिल्ली से भी होगा प्रकाशित

डीएनए अब पूरी तरह से एस्सेल ग्रुप के पास, दिल्ली से भी होगा प्रकाशित

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर ग्रुप और एस्सेल ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार डीएनए (डेली न्यूज एनालिसिस) पर अब एस्सेल ग्रुप ने पूरा स्वामित्व हासिल कर लिया है। हालांकि इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है 2005 में जब डीएनए की लॉन्चिंग से लेकर अभी तक डीएनए दैनिक भास्कर और सुभाष चंद्रा के एस्सेल ग्रुप क

समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago

समाचार4मीडिया.कॉम ब्यूरो दैनिक भास्कर ग्रुप और एस्सेल ग्रुप के ज्वाइंट वेंचर से प्रकाशित अंग्रेजी अखबार डीएनए (डेली न्यूज एनालिसिस) पर अब एस्सेल ग्रुप ने पूरा स्वामित्व हासिल कर लिया है। हालांकि इस बदलाव की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। गौरतलब है 2005 में जब डीएनए की लॉन्चिंग से लेकर अभी तक डीएनए दैनिक भास्कर और सुभाष चंद्रा के एस्सेल ग्रुप के ज्वाइंट वेचर में प्रकाशित हो रहा था। इस बात की भी उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रांड को और ज्यादा मजबूत बनाने के लिए जल्द ही डीएनए दिस्ली से भी प्रकाशित होगा। 2005 में जब डीएनए लॉन्च हुआ था तब प्रबंधन और संपादकीय कंट्रोल दोनों ही भास्कर समूह के पास था। 2009 से एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने अखबार से जुड़े ऑपरेशन को अपने हाथ में ले लिया। उस समय भास्कर और एस्सेल दोनों की ही ज्वाइंट वेंचर डिलिगेंट मीडिया में बराबर की हिस्सेदारी थी। समय के साथ-साथ भास्कर ग्रुप के शेयर डिलिजेंट मीडिया में धीरे-धीरे कम होते गये और यह करीब 38-40 फीसदी तक आ गये लेकिन इन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया था। एस्सेल ग्रुप ने भास्कर के बाकी बचे शेयर भी खरीद लिये हैं एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा से इस मुद्दे पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं मिल पाई कंपनी के एक उच्च प्रबंधन अधिकारी ने इसी पुष्टि की कि अब डीएनए पर एस्सेल समूह का पूरा स्वामित्तव है। साथ ही यह भी बताया कि डीएनए के मैनेजमेंट में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं किया गयाहै। अभी भी डीएनए को केयू राव ही सीईओ के तौर पर देख रहे हैं। मुंबई से डीएनए की लॉन्चिंग से मुंबई में टाइम्स ऑफ इंडिया के एकाधिकार पर काफी प्रभाव पड़ा था। मुंबई मार्केट में केवल टाइम्स ऑफ इंडिया ही अंग्रेजी अखबार था। लेकिन समय के साथ साथ हिंदुस्तान टाइम्स और बीसीसीएल के टैबलॉयड मुंबई मिरर ने भी अपनी उपस्थिती अच्छी रिडरशिप संख्या के साथ दर्ज कराई। वर्ष2010 में जागरण प्रकाशन की ओर से मिड-डे टेकऑवर करने के बाद से भी कई बदलाव देखने को मिले हैं। मीडिया समीक्षकों का कहना है इस पार्टनरशिप के टूटने की एक ही वजह हो सकती है कि डीबी कॉर्प टीयर टू और टीयर थ्री मार्केट पर फोकस करती है। मैट्रो में डीबी क्रॉप की उपस्थिति उसके दूसरे मार्केट में व्यापक और आक्रामक मौजूदगी से मैच नहीं खाती है। हालांकि एस्सेल ग्रुप के हाथों मे जाना डीएन के लिए अच्छा है क्योकि एस्सेल ग्रुप पहले से ही हिंदी ब्रॉडकास्टिंग में अपनी मजबूत उपस्थिति रखता है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

PVR INOX ने अब इस शहर में 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स किया शुरू

देश की बड़ी सिनेमा चेन PVR INOX Limited ने कर्नाटक के हुबली में अपना नया 7-स्क्रीन मल्टीप्लेक्स शुरू कर दिया है।

7 hours ago

Edelman India ने लीडरशिप टीम में किए ये बड़े बदलाव

Edelman India ने अपने भारत ऑपरेशन में बड़े स्तर पर बदलाव का ऐलान किया है

2 days ago

प्रसार भारती ने WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाई

प्रसार भारती ने अपने OTT प्लेटफॉर्म WAVES पर सैटेलाइट टीवी चैनलों को जोड़ने के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ा दी है।

2 days ago

OpenAI के CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भारत को बताया AI का बड़ा केंद्र

पीएम मोदी ने दुनिया भर के निवेशकों और टेक कंपनियों को भारत आने का न्योता दिया। उन्होंने कहा कि भारत के पास प्रतिभाशाली युवा हैं, जिनमें AI के क्षेत्र को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की ताकत है।

2 days ago

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र की फैक्ट-चेकिंग यूनिट मामले में याचिका फिर से की बहाल

सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को बड़ी राहत दी है। कोर्ट ने उस याचिका को फिर से बहाल कर दिया है, जिसमें केंद्र ने बॉम्बे हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती दी थी।

2 days ago


बड़ी खबरें

कर्नाटक में बच्चों के मोबाइल उपयोग पर लग सकती है रोक, सरकार कर रही मंथन

कर्नाटक की कांग्रेस सरकार 16 साल से कम उम्र के छात्रों के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर रोक लगाने पर मंथन कर रही है।

8 hours ago

विज्ञापन जगत के भविष्य की झलक देगी पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट, कल होगा अनावरण

मुंबई में 24 फरवरी को विज्ञापन जगत की बड़ी रिपोर्ट पिच मेडिसन ऐडवर्टाइजिंग रिपोर्ट (PMAR) 2026 जारी होने जा रही है।

9 hours ago

पद्मश्री आलोक मेहता की कॉफी-टेबल बुक 'Revolutionary Raj' का भव्य लोकार्पण

शुभी पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित यह कॉफी-टेबल बुक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों पर केंद्रित है। इसका भूमिका लेख (Foreword) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लिखा है।

1 day ago

'सारेगामा इंडिया' ने दुबई में खोली अपनी ये कंपनी, म्यूजिक फेस्टिवल व इवेंट बिजनेस पर फोकस

म्यूजिक और एंटरटेनमेंट कंपनी 'सारेगामा इंडिया' (Saregama India Limited) ने दुबई में अपनी 100% हिस्सेदारी वाली नई सहायक कंपनी शुरू कर दी है।

7 hours ago

BBC के पूर्व इंडिया हेड संजीव श्रीवास्तव ने खोली कचौरी की दुकान, बताई ये वजह

समाचार4मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि दुकान की री-मॉडलिंग और तैयारियों में करीब छह महीने लगे और इस दौरान कई जटिलताएं भी सामने आईं, लेकिन अब चीजें धीरे-धीरे स्थिरता की ओर हैं।

21 hours ago