होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / एक प्रभावी मार्केटिंग चैनल के रूप में उभर रहा है ईमेल
एक प्रभावी मार्केटिंग चैनल के रूप में उभर रहा है ईमेल
ईमेल, सबसे पुरानी मार्केटिंग रणनीतियों में से एक है लेकिन सर्वेक्षण में यह साबित हो गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावी मार्केटिंग रणनीति भी है। मई 2012 में, सीएमओ काउंसिल में विश्व भर के अधिकांश मार्केटर्स (लगभग 67 प्रतिशत) ने ईमेल को सबसे अधिक प्रभावी डिजिटल मार्केटिंग रणनीति बताया है। 2010 की तुलना में 2012 में डायरेक्ट मार्केटिंग एसोसिएशन (डीएमए)
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
ईमेल, सबसे पुरानी मार्केटिंग रणनीतियों में से एक है लेकिन सर्वेक्षण में यह साबित हो गया है कि सबसे ज्यादा प्रभावी मार्केटिंग रणनीति भी है। मई 2012 में, सीएमओ काउंसिल में विश्व भर के अधिकांश मार्केटर्स (लगभग 67 प्रतिशत) ने ईमेल को सबसे अधिक प्रभावी डिजिटल मार्केटिंग रणनीति बताया है। 2010 की तुलना में 2012 में डायरेक्ट मार्केटिंग एसोसिएशन (डीएमए) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में, इन हाउस और प्रोस्पेक्ट-इनटेंडेड (संभावित ग्राहक) ईमेल ओपन रेट्स और क्लिक थ्रो रेट में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई है। गौरतलब है कि 2010 की तुलना में 2012 में डायरेक्ट मार्केटिंग एसोसिएशन (डीएमए) के द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हाउस लिस्ट के अनुसार, एक कंपनी की अपनी वर्तमान और पूर्व उपभोक्ताओं की ईमेल लिस्ट में, एकसमान निर्धारित समय में, 2.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है जबकि सीटीआर में 1.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी ही देखने को मिली है। हालांकि, सर्वे के अनुसार, यह देखने में आया है कि व्यक्तिगत तौर पर भेजे गए ईमेल से यह जरूरी नहीं है कि सेल्स में बढ़ोतरी ही हो। उपभोक्ताओं के लिए अब ईमेल के अतिरिक्त सोशल मीडिया भी कंपनी से जुड़ने का प्रभावी माध्यम हो गया है। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स