होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / पढ़िए, HT में चल रही उठापटक पर क्या बोले एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष...
पढ़िए, HT में चल रही उठापटक पर क्या बोले एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष...
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में लंबे समय से चल रही उठापटक और संस्करण बंद होने से बिगड़ते माहौल को लेकर एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष ने समूह के पत्रकारों को संबोधित किया। बॉबी ने कहा मौजूदा समय में डिजिटल
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
अंग्रेजी दैनिक ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ में लंबे समय से चल रही उठापटक और संस्करण बंद होने से बिगड़ते माहौल को लेकर एडिटर-इन-चीफ बॉबी घोष ने समूह के पत्रकारों को संबोधित किया।
बॉबी ने कहा मौजूदा समय में डिजिटल का युग है। बाजार में चुनौतियां कड़ी है। ऐसे में हमें सख्त कदम उठाने पड़े। हालांकि अब स्थितियां बेहतर हुई है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। घोष ने बताया कि अब कंपनी ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ डिजिटल हो जाएगी। चूंकि लगातार मुनाफा कम था इसलिए कंपनी को अपने कई संस्करणों को बंद करना पड़ा और कई साथियों को अलविदा कहने पड़ा। ये आसान स्थिति नहीं थी।
उन्होंने कहा, ‘सभी साथियों ने पिछले कुछ समय से बेहतर किया है। हम ग्राफ़िक्स में बेहतर हुए हैं, विडियो आधारित कंटेंट बेहतर हुआ है साथ ही ऑनलाइन तेजी से बढ़ा है। हम बंद हुए संस्करणों के साथियों को समाहित करने की प्रक्रिया में है। घोष ने कहा कि साथियों को घबराने की जरूरत नहीं है अपने विचारों और रचनात्मकता को आयाम दें। विचारों को साझा करें, जिससे हम अधिक बेहतर कर सकें।’
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स