होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / जब अपने पिता से मिलने पहुंची राज्यसभा टीवी की एक महिला पत्रकार, खून से लथ-पथ मिला शव
जब अपने पिता से मिलने पहुंची राज्यसभा टीवी की एक महिला पत्रकार, खून से लथ-पथ मिला शव
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। राज्यसभा टीवी में कार्यरत एक महिला पत्रकार के पिता की दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला पत्रकार के 64 वर्षीय पिता की हत्या समाचार अपार्टमेंट में उनके अपने फ्लैट में हुई। राज्
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।।
राज्यसभा टीवी में कार्यरत एक महिला पत्रकार के पिता की दिल्ली के मयूर विहार फेज-1 में बेरहमी से हत्या कर दी गई। महिला पत्रकार के 64 वर्षीय पिता की हत्या समाचार अपार्टमेंट में उनके अपने फ्लैट में हुई।
राज्यसभा टीवी में कार्यरत महिला पत्रकार अंबिली विजय कुमार के पिता विजय कुमार एक रिटायर सरकारी अधिकारी हैं। शुक्रवार को महिला पत्रकार के पिता का 65वां जन्मदिन था, और वह उसे सेलिब्रेट करने जा रही थी, लेकिन उसे क्या पता था कि भाग्य को कुछ और ही मंजूर था।
अंबिली ने बताया कि दोपहर में वह हर रोज अपने पिता को फोन मिलाती है और उसके पिता तुरंत ही उसका फोन पिक कर लेते हैं, लेकिन आज जब उसने अपने पिता को कॉल किया, तो उसके पिता ने कॉल नहीं पिक किया। इसके बाद वह अपने पिता से मिलने उनके अपार्टमेंट में पहुंच गई। अंबिली अपने पति और दो बच्चों के साथ अपने पिता की सोसाइटी में ही रहती है।
जब वह अपार्टमेंट में पहुंची तो उसने पाया कि उसके पिता के बेडरूम का दरवाजा आधा खुला हुआ था और उसके पिता का नग्न मृत शरीर बेडरूम में पड़ा था। अंबिली का कहना है, ‘कमरे में अंधेरा था। एसी और पंखे चल रहे थे। उसे समझ में नहीं आया कि वे इस तरह नंग्न क्यों लेटे हैं।’
पुलिस के मुताबिक उन पर चाकू से नौ बार हमला किया गया। उनकी छाती, गर्दन और पेट में कई चोट के निशान हैं। साथ ही बताया कि उनके घर के एंट्री प्वाइंट पर किसी के जबरन घुसने के निशान भी नहीं है। इसके साथ ही उनके मोबाइल की मिस्डकॉल की लिस्ट भी डिलीट कर दी गई है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि विजय कुमार चार महीने पहले ही अपनी पत्नी के साथ रहने के लिए सोसाइटी में आए थे। उनकी पत्नी इंकम टैक्स विभाग में काम करती हैं। पीड़ित साल 2011 में सेंट्रल हेल्थ स्कीम से रिटायर हो गए थे।
समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स