होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / धमकी के बाद अब वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
धमकी के बाद अब वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फेसबुक पर कथित टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ मानहानि और अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक दिनेश सिंह के खिलाफ जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया है। दरअसल शायरा बानो का दावा
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। फेसबुक पर कथित टिप्पणी पोस्ट करने के मामले में बिहार के एक वरिष्ठ पत्रकार के खिलाफ मानहानि और अपराधिक मामला दर्ज किया गया है। बिहार के वरिष्ठ पत्रकार और राजनैतिक विश्लेषक दिनेश सिंह के खिलाफ जेडीयू महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्ष शायरा बानो ने जिला न्यायालय में परिवाद दायर किया है। दरअसल शायरा बानो का दावा है कि पत्रकार दिनेश सिंह ने फेसबुक पर उनके खिलाफ एक लेख लिखा है जिसमें कई आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है। बता दें कि इसी लेख चलते पत्रकार को फोन पर जान से मारने की धमकी भी मिली थी। इस खबर को समाचार4मीडिया ने दो दिन पहले ही चलाया था। अपराधियों ने उन्हें जान से मारने की धमकी यह कहकर दी कि मुंगेर पहुंचते ही उन्हें जान से मार दिया जाएगा। दिनेश को ये धमकी मोबाइल नंबर 9504376600 से मिली थी। यहां पढ़ें: फेसबुक पोस्ट के बाद बिहार में एक और वरिष्ठ पत्रकार को मिली जान से मारने की धमकी इसी कथित लेख को लेकर अब शायरा बानो ने पत्रकार के खिलाफ कोर्ट में शरण ली है। शायरा बानो ने दावा किया है कि पत्रकार दिनेश सिंह ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लेख में उन्हें लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया है, साथ ही लेख में उनके बेटे को भी निशाना बनाया है। बानो के बड़े बेटे द्वारा अलग धर्म में शादी करने को लेकर लव जेहाद का मामला लेख में बताया गया है। 16 जून 2016 को लिखे गए इस लेख के खिलाफ शायरा बानो दिनेश सिंह के खिलाफ मानहानि और अपराधिक मामला दर्ज कराया है। जिला न्यायालय में परिवारवाद दाखिल करने के बाद शायरा बानो ने कहा कि पत्रकार दिनेश सिंह ने अपने लेख में नारी शक्ति का अपमान किया है। पहले वो अपने गिरेबान में झांक कर देखें फिर किसी और पर टिप्पणी करें। वे यहीं नहीं रुकी उन्होंने कहा कि वे कोर्ट में पत्रकार के काले कारनामों का चिट्ठा खोलेंगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स