होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / फीचर एडिटर के तौर पर इस अखबार से जुड़ीं दीप्ति अंगरीश
फीचर एडिटर के तौर पर इस अखबार से जुड़ीं दीप्ति अंगरीश
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तमाम समाचार पत्र-पत्रिकाओं में फीचर लेखन के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकीं दीप्ति अंगरीश ने अब अपनी नई पारी हिंदी दैनिक अखबार ‘प्रयुक्ति’ के साथ शुरू की है। उन्हें यहां फीचर एडिटर की जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी में मास्टर डिग्री करने के बाद दीप्ति ने साल 2005 से पत्रकारिता में कदम रख
समाचार4मीडिया ब्यूरो 9 years ago
समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। तमाम समाचार पत्र-पत्रिकाओं में फीचर लेखन के जरिए अपनी अलग पहचान बना चुकीं दीप्ति अंगरीश ने अब अपनी नई पारी हिंदी दैनिक अखबार ‘प्रयुक्ति’ के साथ शुरू की है। उन्हें यहां फीचर एडिटर की जिम्मेदारी मिली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी में मास्टर डिग्री करने के बाद दीप्ति ने साल 2005 से पत्रकारिता में कदम रखा। शुरुआती स्तर पर उन्होंने कई अखबारों के लिए फ्रीलांसिंग की, जिनमें ‘हिन्दुस्तान’, ‘दैनिक जागरण’, ‘अमर उजाला’ जैसे बड़े अखबार शामिल हैं। इसके अलावा उन्होंने दिल्ली प्रेस की कई पत्रिकाओं के साथ भी बतौर फ्रीलांसिग काम किया है। इस दौरान इन्होंने ‘टाइम्स स्कूल ऑफ जर्नलिज्म’ से पत्रकारिता की और यहां से निकलने के बाद नवभारत टाइम्स में काम किया। साल 2009 में वे पर्ल्स ग्रुप की पत्रिका ‘बिंदिया’ के साथ जुड़ गईं। इस दौरान इन्होंने ‘शुक्रवार’ मैगजीन के लिए भी कई फीचर लिखे। वे सितंबर 2014 तक पर्ल्स ग्रुप के साथ जुड़ी रहीं। यहां से अलग होने के बाद उन्होंने एक बार फिर फ्रीलांसिंग की शुरुआत की और दिल्ली प्रेस सहित कई दूसरे संस्थानों की पत्रिकाओं के लिए फीचर लिखती रहीं। पाक्षिक पत्रिका ‘शुक्लपक्ष’ में भी इन्हें लिखने का अवसर मिला। फिलहाल वे अभी तक दैनिक समाचार पत्र ‘सन स्टार’ के साथ जुड़ीं हुईं थीं और अब उन्होंने फीचर एडिटर के तौर पर दैनिक समाचार पत्र ‘प्रयुक्ति’ जॉइन किया है। समाचार4मीडिया की ओर से उन्हें नई पारी की शुभकामनाएं... समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स