होम / इंडस्ट्री ब्रीफिंग / ‘दैनिक भास्कर’ का ‘टाइम’ और ‘एचबीआर’ मैगजीन से टाइ-अप
‘दैनिक भास्कर’ का ‘टाइम’ और ‘एचबीआर’ मैगजीन से टाइ-अप
दैनिक भास्कर ने कंटेंट को और मजबूती देने एवं अधिक से अधिक युवा वर्ग के बिजनेस न्यूज़ पाठकों को अपने समाचारपत्र से जोड़ने के लिए टाइम मैगजीन और हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के कंटेंट को नियमित आधार पर शेयर करने के लिए समझौता किया है। इन पत्रिकाओं के कंटेंट को समाचारपत्र के रविवार के संस्करण में छापा जाएगा। इस अवसर पर, दैनिक भास्कर समूह के नेशनल एडिटर,
समाचार4मीडिया ब्यूरो 13 years ago
दैनिक भास्कर ने कंटेंट को और मजबूती देने एवं अधिक से अधिक युवा वर्ग के बिजनेस न्यूज़ पाठकों को अपने समाचारपत्र से जोड़ने के लिए टाइम मैगजीन और हार्वर्ड बिजनेस रिव्यू के कंटेंट को नियमित आधार पर शेयर करने के लिए समझौता किया है। इन पत्रिकाओं के कंटेंट को समाचारपत्र के रविवार के संस्करण में छापा जाएगा। इस अवसर पर, दैनिक भास्कर समूह के नेशनल एडिटर, कल्पेश याग्निक ने हमसे बात करते हुए कहा, हम, दैनिक भास्कर समाचारपत्र में अपने पाठकों के लिए हमेशा सबसे अच्छा और प्रासंगिक समाचार देने की कोशिश करते हैं। बदलते समय में, हम अपने पाठकों की बदलती जरूरतों को देखते हुए, अंतरराष्ट्रीय राजनीति, रणनीति, कूटनीति, विज्ञान, और अर्थव्यवस्था में नवीनतम रुझानों के बारे में ख़बर देंगे। रविवार संस्करण का कंटेंट बिल्कुल अलग तरह का और नया होगा और इस संस्करण में, दिन-प्रतिदिन हो रहे बदलावों पर, स्वास्थ्य, कॅरियर, धन-प्रबंधन, राजनीति, शिक्षा जैसे विषयों की एक व्यापक स्पेक्ट्रम के साथ-साथ संबंधित क्षेत्रों के प्रख्यात विशेषज्ञों द्वारा स्तंभों के माध्यम से पाठकों जानकारी दी जाएगी। दैनिक भास्कर समूह के वाइस प्रेसिडेंट, संजीव कोटनाला ने हमसे इसकी पुष्टि करते हुए कहा, किसी भी मीडिया ब्रांड के लिए कंटेंट हमेशा से किंग रहा है। हमें पाठक इसलिए पसंद करते हैं क्योंकि हम कंटेंट की मजबूती पर हमेशा से ध्यान देते हैं। उन्होंने आगे कहा, हम आशा करते हैं कि पाठक एक्सक्लूसिव कार्टून और फोटोग्राफ को पसंद करेंगे, जो ना सिर्फ उनके चेहरे पर मुस्कान लाता है, बल्कि वे उन पर फोकस करते और ध्यान भी देते हैं। इसके अतिरिक्त, दैनिक भास्कर, महिलाओं के लिए एक अलग सेगमेंट शुरू कर रहा है। इसके अलावा, रविवार को, समाचारपत्र के नियमित फ्रॉन्ट पेज के अतिरिक्त एक संडे जैकेट भी उपलब्ध होगा जिसमें एक्सक्लूसिव न्यूज़ एनालिसिस और ग्राउंड रिपोर्ट ख़बरें होंगी। समाचार4मीडिया देश के प्रतिष्ठित और नं.1 मीडियापोर्टल exchange4media.com की हिंदी वेबसाइट है। समाचार4मीडिया.कॉम में हम आपकी राय और सुझावों की कद्र करते हैं। आप अपनी राय, सुझाव और ख़बरें हमें mail2s4m@gmail.com पर भेज सकते हैं या 01204007700 पर संपर्क कर सकते हैं। आप हमें हमारे फेसबुक पेज पर भी फॉलो कर सकते हैं।
टैग्स